बच्चे के जन्म से लेकर उनके बड़े होने तक हर छोटी से छोटी बात का ध्यान रखने का काम मां करती है। संसार में एक मां ही है। जिसका प्यार बच्चों को आसानी से मिल जाता है। क्योंकि बच्चे कितने भी उल्टे काम करले पर मां उसकी हर गलती को माफ कर दिया करती हैं। बच्चे कितने भी बड़े क्यों ना हो जाए। लेकिन अपनी मां के सामने वे हमेशा बच्चे ही रहते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं। जिनके नसीब में मां का साथ ज्यादा लंबा नहीं हो पाता है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी ऐसे कई कलाकार है। जिनके सिर पर माता पिता का साया नहीं है। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं। अर्जुन कपूर की जो अपनी गर्लफ्रैंड मलाइका अरोड़ा को लेकर खाफी ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी मां की याद में इमोशनल पोस्ट शेयर की है। जिसे पढ़ आपकी आंखें भी नम हो जाएगी।
9 साल पहले हो चूका निधन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर का निधन 9 साल पहले हो गया था। अर्जुन अपनी मां से बहुत ज्यादा प्यार करते थे, और अभिनेता अपनी मां के बहुत करीब थे। लेकिन उनके इस तरह चले के गम से वे आज तक नहीं भर पाए हैं। और हर मौके पर वे सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर मोना कपूर को याद करते हैं। वहीं अर्जुन कपूर ने 25 मार्च को अपनी मां की पुण्यतिथि के मौके पर काफी ज्यादा भावुक नजर आए, और अपनी मां की याद में इमोशनल पोस्ट शेयर की।
वहीं इस खास मौके पर अर्जुन कपूर ने मां मोना कपूर की फ़ोटो को शेयर करते हुए। बहुत इमोशनल नोट लिखा है। अर्जुन ने लिखा ‘नौ साल हो गए हैं। ये सही नहीं है। मैं आपको याद करता हूं, मां प्लीज वापस आ जाओ ना। यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। अर्जुन के अपनी में के प्रति प्यार देख कर आप भी इमोशनल हो जाएंगे।
तस्वीर को साझा करते हुए अर्जुन कपूर ने अपनी मां से जुड़ी हर बात को बहुत ही इमोशनल अंदाज में लिखा है। उन्होंने हर उस बात को लिखा है। जिसे आज भी वे बहुत मिस करते हैं।