बॉलीवुड इंडस्ट्री के उभरते हुए कलाकार सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को महज 34 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। और अपने पीछे करोड़ो फैंस और परिवार वालों को मायूस कर गया। सुशांत ने अपने फिल्मी करियर में बहुत कम समय में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली थी। लेकिन अभिनेता के इस तरह अचानक इस दुनिया से चले जाने से सभी को गहरा सदमा लगा है। जिससे आज भी वह उभर नहीं पा रहे हैं।
वहीं आज भी सुशांत सिंह को उनके चाहने वाले हर मौके पर याद किया करते हैं। सुशांत सिंह का परिवार और उनकी बहन सोशल मीडिया के माध्यम से आज भी उनके लिए न्याय की मांग करती नजर आती है। वे अपने इकलौता भाई की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।
भांजे को बता रहे सुशांत
वहीं सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कृति जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है। जिन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसे देख आप भी सुशांत को याद करते नजर आएंगे। दरअसल, श्वेता सिंह कृति ने अपने बेटे निर्माण की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में निर्वाण ध्यान लगाते हुए नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए श्वेता ने इसके कैप्शन में लिखा है कि – लव यू नन्हें बुद्ध ।
वहीं अब यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे और निर्वाण को सुशांत की तरह बता रहे है। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है – सुशांत इज़ बैक। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत भी मेंटल पीस के लिए अक्सर ध्यान लगाते हुए नज़र आते थे।
आपकी जानकारी के लिए बात दें कि सुशांत सिंह के भांजे निर्वाण उनके बेहद करीब थे। और निर्वाण भी अपने मामा की तरह बनना चाहते हैं। जिसके चलते निर्वाण उनकी हर स्टाइल को फॉलो करते हैं।