आपको याद ही होगा शोले फिल्म का वो डायलॉग जिसमे धर्मेंद्र उर्फ़ वीरू बसंती यानी की हेमा मालिनी को कहते है की बसंती इन कुत्तो के सामने मत नाचना। लेकिन आज हम आपके लिए लाये है एक ऐसा वीडियो जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे की ये बसंती तो वक़्त के साथ बहुत आगे निकल चुकी है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे आप देख सकते है की एक लड़की रात के अँधेरे में सुनसान सड़क पर नाचती हुयी दिखाई दे रही है। लेकिन ये क्या यहाँ पर पांच कुत्ते उस लड़की के आसपास खड़े है और ये लड़की उनके आगे नाचती हुयी दिख रही है। ऐसा लग रहा है मानो वो लड़की वहां कुत्तो को डांस दिखाने ही आयी हुयी है।
कुछ लोगो को दुनिया की बातो से कोई फर्क नहीं पड़ता है ऐसे लोग मस्तमौला होते हैं जो जिंदगी को अपने हिसाब से जीने में विश्वास रखते हैं। अपनी इन्ही आदतों की वजह से उन्हें समाज की भी कोई परवाह नहीं होती है। इन दिनों एक लड़की के डांस का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमे किया गया लड़की का डांस वीडियो लोगों को ‘शोले’ फिल्म की याद दिला रहा है। फिल्म ‘शोले’ का फेमस डायलॉग ‘बसंती, इन कुत्तों के सामने मत नाचना’ आज भी बहुत मशहूर है।
इस गाने पर एक लड़की के डांस का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें ये लड़की सुनसान सड़क पर कुत्तों के सामने नाच रही है पीछे गाना भी बज रहा है जब तक है जान, मैं नाचूंगी। लड़की बेपरवाह होकर नाचने में मगन है और उसके आस-पास खड़े कुत्ते काफी हैरान नजर आ रहे है। बस उसे ही देखे जा रहे हैं, शायद वो भी ये समझने की कोशिश कर रहे है की आखिर इस लड़की को हुआ क्या है। जो यह लड़की उनके सामने ऐसी नाचे जा रही है, वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हँसी को रोक नहीं पा रहे है और कमेंट भी कर रहे है।
Basanti इन कुत्तों के सामने …☺️😊😊😊😊
Basanti kutton ke saamne naachin….☺️☺️😊😊 pic.twitter.com/rtn4r8PpMw
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) July 17, 2021
तो देखा आपने कलयुग की बसंती को जो बेपरवाह होकर दुनिया की बातो की चिंता छोड़कर सुनसान सड़क पर रात के वक़्त क्या बेहतरीन डांस कर रही है। मानो इस गाने ‘जब तक है जान में नाचूंगी ‘के माध्यम से वो लोगो से कह रही हो की दुनिया चाहे कुछ भी बोले लेकिन वो तो अपनी मस्ती की धुन में झूम कर नाचती रहेगी। शायद उस लड़की को भी नहीं पता होगा की उसका ये वीडियो इतना वायरल हो जायेगा।
अब लगता हैं महिलाएं बदल चुकी हैं। और अभी अगर गब्बर होता तो उसका कैरियर दुब जाता।😀😀😀
— नवनीत भारद्वाज (@BaloNavnit) July 18, 2021
खैर जो भी हो लड़की के इस तरह रात के अँधेरे में नाचने की कोई भी वजह क्यों न हो लेकिन सही मायने में देखा जाये तो वो कहावत चरितार्थ होती दिख रही है जिसमे कहा जाता है की हर कुत्ते का दिन आता है। ठीक वैसे ही इस वीडियो को देखकर लग रहा है की वो दिन कुत्तो के मनोरंजन का था जब इस लड़की ने उनके आगे डांस किया।