33.1 C
New Delhi
Wednesday, June 7, 2023
spot_img

विराट कोहली ने हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले भारत के पहले व्यक्ति बने

Virat Kohli Big Achievement: भारतीय क्रिकेट टीम के जाने-माने बल्लेबाज विराट कोहली हमेशा अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए चर्चाओं का विषय बने रहते हैं। आईपीएल के 16वें सीजन में भी उनका बल्ला जमकर बोला है। अब सभी की नजरें आने वाले वर्ल्ड कप पर टिकी हुई है।

New WAP

विराट कोहली की लोकप्रियता क्रिकेट के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा देखने को मिलती है। विराट कोहली ने हाल ही में एक बड़ा कारनामा करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 250 मिलियन फॉलोअर्स पूरे कर लिए हैं। ऐसा कारनामा करने वाले विराट कोहली भारत के पहले व्यक्ति बन गए हैं।

virat kohli

उन्होंने इस मामले में क्रिकेट के साथ ही बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों को भी पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि विराट कोहली सोशल मीडिया पर इतने ज्यादा पॉपुलर है कि उनसे जुड़ी हर एक पोस्ट पर आपको मिलियंस में लाइक देखने को मिलते हैं। विराट कोहली को लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

New WAP

ऐसे में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने के बाद विराट कोहली को उनके चाहने वाले और उनके प्रशंसक अब लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। कोहली क्रिकेट और रेस्टोरेंट्स के अलावा सोशल मीडिया से भी सालाना अच्छी खासी कमाई करते हैं। भारत में प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली दोनों सोशल मीडिया स्टार कहलाते हैं। लेकिन उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को भी पीछे छोड़ दिया है।

google news follow button

DeepMeena
DeepMeenahttps://viralsandesh.com/author/deepmeena/
मीडिया क्षेत्र में 5 सालों का अनुभव प्राप्त है। शुरुआती दौर में नवभारत न्यूज़ पेपर और लोकस्वामी न्यूज़ पेपर में कार्य किया। यहां से कंटेंट का नॉलेज लेने के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कुछ समय तक रिपोर्टिंग की। रिपोर्टिंग का नॉलेज लेने के बाद खबर मध्यप्रदेश और घमासान डॉट कॉम में कंटेंट राइटिंग का काम किया। वहीं विगत 3 वर्षों से निरंतर viralsandesh.com के लिए कंटेंट राइटिंग का काम कर रहा हूं, जिसमें वायरल खबरें, लेटेस्ट खबरें, बॉलीवुड खबरें, स्पोर्ट्स खबरें, ऑटोमोबाइल खबरें, टेक्निकल खबरें आदि खबरों पर लिखने का कार्य कर रहा हूं

Related Articles

Stay Connected

340,719FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow

Latest Articles