मनोरंजन दुनिया के चाहने वालों के लिए एक के बाद एक खुशखबरी निकल कर सामने आ रही है जहां हाल ही में रविवार को मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह बेबी बॉय को जन्म दिया था। जिसके बाद उनसे जुड़ी तस्वीर और वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही थी। ऐसे में अब खबर आ रही है कि टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी नवरात्रि के इस मौके पर नन्ही परी के माता पिता बन गए।
इस बात की जानकारी खुद गुरमीत चौधरी ने अपने सोशल मीडिया माध्यम से दी है। यह खबर सामने आने के बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से काफी ज्यादा शुभकामनाएं दी जा रही है। इतना ही नहीं इस दौरान का एक वीडियो भी उन्होंने साझा किया है। जिसमें उन्होंने अपनी नन्ही परी के हाथ अपने चाहने वालों को दिखाएं हैं। उनके द्वारा साझा किया गया या वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
गुरमीत चौधरी ने वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में अपनी नन्ही परी का ग्रैंड स्वागत किया हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सभी का धन्यवाद ही किया है। टकलाकार द्वारा साझा की गई यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। उनके इस अंदाज को पसंद किया जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देबीना बनर्जी की प्रेग्नेंसी के समय दिखा की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई थी जिन्हें काफी प्यार मिला था।