Temples of India : भारतीय मंदिरों की शानदार वास्तुकला के दीवाने हो जाते हैं पर्यटक, लिस्ट में अयोध्या राम मंदिर किस स्थान पर

Follow Us
Share on

Temples of India : हमारे देश में कई धार्मिक स्थल है जो कि अपनी अलग-अलग मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है। देश के सभी धार्मिक स्थलों की अपनी अलग-अलग कहानी है। इन सभी मंदिरों के वास्तुकला को देखकर लोग दीवाने हो जाते हैं और इसकी तरफ आकर्षित होते हैं।

New WAP

अभी कुछ समय पहले ही अयोध्या के राम मंदिर का उद्घाटन किया गया था। राम मंदिर के शानदार वास्तुकला के लोग दीवाने हो गए थे क्योंकि इसके शानदार वास्तुकला ने लोगों को दीवाना बना लिया है। भारत में कई ऐसे मंदिर (Temples of India) है जिसके शानदार वास्तुकला के लोग दीवाने हो गए हैं।

राम मंदिर उत्तर प्रदेश

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर बना राम मंदिर दुनिया भर में आकर्षण का केंद्र बना है। हालांकि अभी तक राम मंदिर का कार्य पूरा नहीं हुआ है। कुछ समय पहले राम मंदिर ट्रस्ट के द्वारा इसके अंदरूनी हिस्सों की तस्वीरें शेयर की गई जिसको देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कितना शानदार है।

अक्षरधाम मंदिर दिल्ली

दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर को देखकर समझ जाएंगे कि यह आधुनिक समय में बना कितना शानदार मंदिर है। यह पूरी तरह से प्राचीन भारतीय कला और वास्तुकला से प्रेरित है। साल 2005 में इसका निर्माण कार्य पूरा हुआ था और यह भारत का चुनिंदा मंदिरों में एक बन गया है।

New WAP

Also Read : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में जाने के बाद भी खुश नहीं है अरुण गोविल, बताया किस बात का है दुख

मीनाक्षी अम्मन मंदिर तमिलनाडु

दक्षिण भारतीय सभी मंदिर अपनी शानदार वास्तुकला के वजह से पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। मदुरई का मीनाक्षी अमन मंदिर भी इनमें शामिल है। सिर्फ मंदिर परिसर ही नहीं बल्कि इसके गोपुरम में भी उकेरी गई कलाकृतियां लोगों को खूब पसंद आती है। चटकिले रंग काफी इसको प्रसिद्ध बनाते हैं।

खजुराहो मंदिर मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश का खजुराहो मंदिर भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में काफी प्रसिद्ध है। इसको यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल किया गया है। इसको 9वी से 11वी सदी के बीच चंदेल राजवंश के द्वारा निर्माण कराया गया था। अपनी नक्काशी के वजह से यह काफी प्रसिद्ध है।

बृहदेश्वर मंदिर तमिलनाडु

तंजौर का वृहदेश्वर मंदिर जिसे बृहदेश्वर मंदिर के नाम से जाना जाता है इससे भी यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल किया है। यह मंदिर चोल वास्तुकला का शानदार उदाहरण है। राजा चोल प्रथम के द्वारा इस मंदिर का 11वीं सदी में निर्माण कराया गया था।

सूर्य मंदिर उड़ीसा

कोणार्क का सूर्य मंदिर यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल किया गया है। इस मंदिर का निर्माण कालिंग वास्तुकला के आधार पर किया गया। यह भगवान सूर्य को समर्पित एक मंदिर है जिसकी आकृति किसी रथ के समान है।

Also Read : बेहद पढ़े लिखे हैं यह नागा साधु, कोई CA तो कोई है IITian, किसी ने साधु बनने के लिए छोड़ी लाखों की नौकरी

कैलाश मंदिर एलोवेरा की गुफाएं महाराष्ट्र

एलोवेरा के गुफाओं में इकलौते पत्थर को तरस कर विशाल कैलाश मंदिर का निर्माण हुआ है जो यह बात साबित करता है कि प्राचीन काल में भारत की वस्तु सिर्फ कल कितनी उन्नत थी। यह भगवान शिव की मंदिर है जिसमें विभिन्न देवी देवताओं के तस्वीरों को उकेरा गया है।


Share on