Tokyo Paralympics: भारत ने रचा इतिहास शूटिंग में अवनि लखेरा ने उधार की राइफल से गोल्ड मेडल जीता

Follow Us
Share on

टोक्यो ओलंपिक 20-20 में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 मेडल अपने नाम किए थे। जिसमें जैवलिन थ्रो में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था और विश्व पटल पर इतिहास रचते हुए एक बार फिर भारत का नाम गौरवान्वित कर दिया था। वही अब टोक्यो पैरालंपिक की शुरुआत भी हो चुकी है। जिसमें भारतीय खिलाड़ी द्वारा एक के बाद एक शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

New WAP

tokyo paralympics avani lekhara

वहीं अब भारत की बेटी अवनि ने टोक्यो पैरालंपिक्स में अपनी और से शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को गोल्ड मेडल दिला दिया है इस मेडल के साथ ही भारत ने एक बार फिर विश्व पटल पर इतिहास रच दिया है। बता दें कि टोक्यो पैरालंपिक्स में भारत यह पहला गोल्ड मेडल है। गौरतलब है कि देश की बेटी अवनि लखेरा ने यह कारनामा कर दिखाया है। बड़ी बात है कि वे अभी केवल 19 वर्षी की है। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 में पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अवनि लखेरा का शूटिंग में बेस्ट स्कोर 249.6 का रहा है। जिसके साथ ही उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। भारत ने पैरालंपिक्स में पहली बार शूटिंग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। जयपुर राजस्थान के रहने वाले अवनि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए। इतिहास रच दिया है। उन्होंने इसके साथ ही एक रिकॉर्ड भी बना दिया है। अवनि ने 249.6 के साथ ही चीन की खिलाड़ी झांग कुइपिंग (248.9 अंक) को भी पछाड़ दिया है।

New WAP

tokyo-paralympics-avani-lekhara-1

अवनि की तरफ से पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। वहीं यूक्रेन की खिलाड़ी इरियाना शेतनिक ने 227.5 अंक प्राप्त करते हुए। कांस्य पदक अपने नाम किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टोक्यो पैरालंपिक में अब तक भारतीय खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। अवनि ने पैरालंपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम करने के साथ भारत का सूखा भी दूर कर दिया है।

इसी के साथ वह टोक्यो पैरालंपिक में मेडल लाने वाली तीसरी भारतीय महिला खिलाड़ी भी बन गई है। उनसे पहले भाविका पटेल ने टेबल टेनिस में सिल्वर, तो ऊंची कूद के एथलीट निषाद कुमार ने रजत पदक अपने नाम किया था।


Share on