Ayodhya Ram Mandir : रामायण के ये कलाकार नहीं देख पाएंगे अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा, वजह भावुक कर देगी सभी भक्तों को

Follow Us
Share on

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना वैसे तो हर भक्त के लिए विशेष होगी लेकिन उन कलाकारों के लिए राम मंदिर का बना सबसे महत्वपूर्ण है जिन्होंने अपने करियर में कभी ना कभी भगवान राम या उनके कथा से जुड़े किरदार निभाए हैं। इन कलाकारों का दर्शकों ने खूब सम्मान किया।

New WAP

इनमें सबसे लोकप्रिय रामायण के कलाकार है रामानंद सागर निर्देशित रामायण में राम यानी कि अरुण गोविंद दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण सुनील लहरी। यह तीनों 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। कुछ ऐसे कलाकार है जो राम मंदिर का भाव प्राण प्रतिष्ठा नहीं देख पाएंगे। तो आईए जानते हैं उन कलाकारों के बारे में विस्तार से….

यह कलाकार नहीं देख पाएंगे Ayodhya Ram Mandir का प्रार्थना प्रतिष्ठा कार्यक्रम

दारा सिंह

रामायण सीरियल में हनुमान का किरदार निभाने वाले दारा सिंह अब जिंदा नहीं है। वह अगर जिंदा होते तो उन्हें बहुत खुशी होती लेकिन वह 2012 में ही दुनिया को अलविदा कह गए।

New WAP

संजय योग

जाने माने अभिनेता संजय योग ने रामायण में भगवान राम के भाई भारत का किरदार निभाया था। साल 1995 में लिवर फेल होने के वजह से संजय का निधन हो गया।

अरविंद त्रिवेदी

अरविंद त्रिवेदी ने रामायण में रावण की भूमिका निभाई थी। भले ही सीरियल में वह भगवान राम के दुश्मन थे लेकिन असल जिंदगी में वह भगवान राम के बहुत बड़े भक्त थे और वह अयोध्या राम मंदिर को देखने के लिए तरस रहे थे। साल 2021 में हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया।

विजय अरोड़ा

वैसे तो विजय अरोड़ा ने कई फिल्मों में खूब काम किया है लेकिन रामायण में उन्होंने रावण के बेटे मेघनाथ का किरदार निभाया। वह भी राम मंदिर नहीं देख पाएंगे साल 2007 में उनका निधन हो गया।

मुकेश रावल

मुकेश रावल राम के परम भक्त और विभीषण का किरदार निभाए थे। 2016 में मुकेश का निधन हो गया।

मूलराज राजदा

अभिनेता मूलराज राजदा ने रामायण में मिथिलेश नरेश जनक की भूमिका निभाई थी। उन्होंने माता-पिता की भूमिका निभाई थी लेकिन 2012 में उनका निधन हो गया।

जय श्री गडकर

रामायण में भगवान राम की माता कौशल्या का किरदार अभिनेत्री जय श्री गडकर ने निभाया था। 2008 में उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें : अक्षय कुमार और माधुरी जैसे कई दिग्गज कलाकार दिखेंगे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में, लिस्ट आई सामने

ललिता पवार

रामायण में मंथरा का किरदार निभाने वाली ललिता पवार खूब फेमस अभिनेत्री थी लेकिन 1998 में उनका निधन हो गया।

श्यामसुंदर कलानी

पौराणिक सीरियल रामायण में सुग्रीव और बाली का किरदार निभाने वाले श्यामसुंदर इस दुनिया में नहीं है। 2020 में उनका निधन हो गया।


Share on