Ram Mandir Inauguration Guest : अक्षय कुमार और माधुरी जैसे कई दिग्गज कलाकार दिखेंगे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में, लिस्ट आई सामने

Follow Us
Share on

Ram Mandir Inauguration Guest : देशभर में अभी राम मंदिर को लेकर खुशी देखने को मिल रही है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जोरो शोरो से तैयारी की जा रही है। इस मौके प्रदेश की तमाम हस्तियां राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने वाली है।

New WAP

Ram Mandir Inauguration Guest

बॉलीवुड इंडस्ट्री में से भी कई हस्तियां राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समझ में शामिल होने वाले हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए बॉलीवुड के कई हस्तियों को निमंत्रण भेजा जा चुका है। इस दौरान कई ऐसे एक्टर एक्ट्रेस है जिन्होंने आर्थिक रूप से राम मंदिर में अपना योगदान दिया है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे राम मंदिर में कौन-कौन से एक्टर एक्ट्रेस ने अपना सहयोग दिया है।

इन बॉलिवुड सिलेब्स ने दिया है अपना योगदान

Akshay Kumar

सबसे पहले बॉलीवुड की मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार की बात आती है। सन 2021 में अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था और उन्होंने बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए एक अज्ञात राशि की उन्होंने दान की है। उन्होंने कहा की खुशी की बात है राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और अब योगदान की बारी है। मैंने शुरुआत कर दिया है उम्मीद है कि आप लोग भी जुड़ेंगे जय सियाराम।

New WAP

Anupam Kher

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने भी राम मंदिर के लिए ईट दान की थी। बीते साल अक्टूबर में वह राम मंदिर को देखने पहुंचे थे और इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था कि-” दोस्तों मैंने राम मंदिर को देखा और इस ऐतिहासिक राम मंदिर की झलक आप लोगों को दिखा रहा हूं। मुझे बहुत सुखद अनुभव हो रहा है। मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे आग्रह करने पर मुझे इस मंदिर की एक ईंट भेंट में मिली।

Gurmeet Choudhary

टीवी की मशहूर अभिनेता गुरमीत चौधरी ने भी भगवान राम को लेकर राशि दान की थी। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि जैसा कि आप जानते हैं कि राम मंदिर का निर्माण के लिए धन एकत्र करने का काम पूरे देश में तेजी से चल रहा है। इसमें हम भी अपना योगदान करके भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

Hema Malini

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी इसमें अपना योगदान राशि दिया है। इसके अलावा उन्होंने एक अभियान चलाया और उद्घाटन से पहले अयोध्या में रामायण पर आधारित एक डांस पेश करने वाली है।

Pranita Subhash

साउथ की मशहूर अभिनेत्री प्रणिता सुभाष ने भी राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा चलाए गए राष्ट्रव्यापी अभियान के लिए ₹100000 दान किए थे। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसका जानकारी देते हुए लिखा कि” मैं राम मंदिर के लिए ₹100000 दान करती हूं। आपसे भी इस अभियान में शामिल होने का अनुरोध करती हूं।

Also Read : सहारा समूह के निवेशकों के पैसे कब वापस करेगी सरकार, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान

Mukesh Khanna

एक्टर मुकेश खन्ना ने राम मंदिर निर्माण के लिए 1.11 लख रुपए दान किया है। इसका खुलासा उन्होंने ट्विटर पर एक ट्वीट करके किया। आज बुजुर्गों के दादा और बच्चों की ताकतवर आदमी श्री मुकेश खन्ना जी ने 1.11 लख रुपए चेक अपने क्षेत्र के विधायक अतुल भातखलकर जी को सोपा।

Pawan Kalyan

साउथ फिल्मों के अभिनेता पवन कल्याण ने भी राम मंदिर के लिए 30 लाख रुपए का योगदान दिया।


Share on