अपने पालनहार से मिलने इतनी दूर से अंतिम दर्शन के लिए आया हाथी, नजारा देख सभी की आंखे नम हो गई

Follow Us
Share on

इंसान से ज्यादा तो जानवर समझदार होते है, और वो कितने वफादार होते है इसका हम अंदाजा भी नहीं लगा सकते है। अक्सर हमने कुत्तों की वफादारी के किस्से सुने और देखे है, लेकिन कभी हाथी की वफादारी के बारे में सुना है नहीं ना तो हम आज उसकी वफादारी के बारे में भी बतायेंगे। इसी के साथ ही बतायेंगें कि इंसान को जितना अपनों से दूर होने का दुख होता है उससे कई ज्यादा एक वफादार जानवर को होता है। ऐसा ही एक वाकया इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक हाथी और उसके मालिक के जाने के बाद के दुख का आभास कराया गया है।

New WAP

elephant came for farewell to mahout

जी हां आज हम आपको दिखाने जा रहे वो अजीब घटना होने के साथ ही बड़ी दिलचस्प है। अगर बच्चन में हम अपने माता पिता से बिछड़ जाये और ऐसे समय में मिले जब वो हमसे कई गुना दूर जा चुके हो, इस समय जितना दुख हमें होता है उसे कोई नहीं जान सकता है। ऐसे ही एक हाथी की कहानी है जिसे बच्चन में पालने वाले मालिक की मौत हो जाती है, लेकिन जैसे ही उस हाथी को अपने मालिक के जाने का पता लगता है वहां उनके अंतिम दर्शन के लिए 20 किलोमीटर से दौड़कर आया। उसके बाद हाथी अपने मालिक के शव के बाद आकर खड़ा हो जाता है और उसे एक नजर में देखता रहता है, लेकिन उसकी आंख में आंसू बहते हुए नजर आते है। वहीं इस दौरान लोगों की भीड़ भी उमड़ पड़ी। हाथी का अपने मालिक के प्रति प्रेम को जिसने भी देखा वहां अपने आंसू नहीं रोक पाया।

elephant came for farewell to mahout 1

New WAP

हाथी का अपने मालिक के प्रति प्रेम को देखकर हर किसी आंख नम हो रही थी। इस वीडियों में आप खुद देख सकते है कि किस तरह एक हाथी अपने पालन हार जिसने बच्चपन में उसे पालकर बढ़ा किया, लेकिन वहां कहीं चला गया था, लेकिन अपने मालिक की मौत की जानकारी जैसे ही मिली वहां 20 किलों मीटर से दौड़कर आ गया। बता दें कि जिस व्यक्ति ने इस हाथी को पाला था उसका नाम ब्रह्मदाथन है। जिसकी उम्र 74 वर्ष है जिनको कैंसर था इसी की वजह से उनकी मौत हुई थी।

https://twitter.com/nandu79/status/1400503807084154880

वहीं जैसे ही महावत के बेटे को हाथी के आने का पता चलता है वहां तुरंत बाहर आता है और हाथी को देखकर उसकी सूंड पर हाथ फेरते हुए रोने लग जाता है, लेकिन लोगों की भीड़ जमा होने के बाद भी उनके बीच हाथी शांत खड़ा रहता है। इसके बाद हाथी वहां से वापस चला जाता है। वैसे जो भी हो लेकिन हाथी के इस अटूट प्रेम की इस गाथा को लोगों के द्वारा खुब पसंद किया जा रहा है। अब ये बात तो सिद्ध हो गई है कि जानवरों को भी उतना ही दुख होता है जितना इंसानों को होता है, हां लेकिन ये बात भी है इंसान अपने दुख को बोलकर जता सकता है, लेकिन बेजुबान जानवर इसे इतनी जल्दी जता नहीं सकते है।

elephant came for tribute

बहरहाल इस समय हाथी की समझदारी और अपने पालनहार के निधन के बाद वहां खुब रोता है। वहीं इस वीडियों को इस समय सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है, इतना ही नहीं लोगों के द्वारा अपनी तरफ से तरह—तरह की प्रतिक्रिया भी दी जा रही है। वहीं हाथी की याददाश्त का ये इमोशनल वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।


Share on