बाइक पर लहंगा पहन सहेली के साथ शादी के मंडप में पहुंची दुल्हन, देखते रह गए दूल्हे के रिश्तेदार

Follow Us
Share on

आजकल शादियों के सीजन में रोज़ाना नए नए वीडियोस सामने आ रहे है जिनमे कभी इन वीडियो को देखने के बाद आँखे नम हो जाती है तो कभी कुछ फनी मोमेंट देखकर हँसी के फव्वारे छूट पड़ते है। आजकल दुल्हन की जब बारात आती है तो हर कोई कुछ नया करने की उम्मीद में रहता है, वैसे ही दुल्हन भी अब स्टेज पर अपनी एंट्री के नए नए तरीके अपना रही है जिसमे कभी तो वो खुद बुलेट चलाकर अपनी शादी में एंट्री लेते दिखती है तो कभी कार के बोनट पर बैठकर।

New WAP

ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है जिसमे एक लड़की बाइक चलाते दिख रही है तो वहीँ उसके पीछे एक लड़की राइड एन्जॉय करती नज़र आ रही है। दरअसल बाइक के पीछे जो लड़की बैठी हुयी है वो दुल्हन है जिसे उसकी सहेली बाइक पर बैठकर स्टेज पर लेकर आ रही है जिससे की दुल्हन की एंट्री ग्रैंड हो सके। आजकल के ज़माने में लड़किया किसी पर निर्भर नहीं है अपनी ज़रुरत की हर चीज़ वो कर सकती है। लड़कियों ने लड़का लड़की के बीच के अंतर को अब लगभग समाप्त ही कर दिया है, ऐसे में लड़कियों का खुद बाइक चलाकर आना इसी की एक मिसाल माना जा रहा है।


जो वीडियो वायरल हुआ है उसमे साफ़ तौर पर दिख रहा है की बाइक पर दो लड़किया बैठी हुई है, दोनों ही लड़कियों ने गहने और लहंगा पहना हुआ है। वीडियो में आप देख सकते है की ये दोनों सहेलिया किस तरह से मस्ती करते हुए बाइक पर मजे ले रही है। इस वीडियो को देखकर तो यही लग रहा है की दोनों ही लड़किया शादी में जाने के लिए निकली है।

ये वीडियो witty wedding नाम के एक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसपर कैप्शन देते हुए लिखा है की “मैं अपनी दोस्त की डोली खुद लेकर जाउंगी” हैशटैग बेस्ट फ्रेंडस फॉरेवर। इस वीडियो ने 17 हज़ार से ज्यादा व्यू बटोर लिए है, इस वीडियो पर सबसे ज्यादा कमैंट्स लड़कियों के ही आ रहे है। जिसे देखकर ऐसा लग रहा है की जैसे इन लड़कियों का ये मस्तमौला अंदाज़ सभी को बेहद ही पसंद आ रहा है।

New WAP


Share on