स्वर कोकिला लता मंगेशकर जिनकी आवाज का कोई तोड़ नहीं जिन्होंने अपने अब तक के करियर में 1000 से ज्यादा फिल्मों में अपनी सुरीली आवाज दी है और तकरीबन 6000 से ज्यादा गाने गा चुकी हैं। लेकिन बीते 20 दिनों से वे अपनी खराब सेहत के चलते अस्पताल में भर्ती आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्हें कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था और इसके साथ ही उन्हें निमोनिया की भी समस्या हो गई थी।

जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जिसके बाद से ही लगातार उनका उपचार जारी है। इतना ही नहीं फिलहाल तो स्वर कोकिला को आईसीयू डिपार्टमेंट में रखा गया है। डॉक्टर द्वारा लगातार उनकी सेहत को लेकर अपडेट दी जा रही है। लता जी 92 ईयर की और अपने अब तक के करियर में में कई सुपरहिट गाने गा चुकी है। वह अपनी गायकी के लिए देश ही नहीं दुनिया भर में काफी ज्यादा फेमस है।

इतना ही नहीं स्वर कोकिला के चाहने वालों के लिए दुनिया भर में कोई कमी नहीं है। यही कारण है कि उनकी सेहत को लेकर खबर मिलने के बाद से ही देश भर में उनके जल्द स्वस्थ होने को लेकर एक के बाद एक कई पूजा-पाठ और हवन करवाए जा रहे हैं। ताकि वे जल्द स्वस्थ हो सके मिली जानकारी के अनुसार उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। लेकिन डॉक्टर कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते इसके चलते उन्हें अभी आईसीयू में ही रखा गया है।

स्वर कोकिला के स्वास्थ का ख्याल रखने के लिए और उनका बेहतर उपचार करने के लिए हॉस्पिटल के डॉक्टर प्रतीत समदानी और उनकी टीम मिलकर उनका चौबीसों घंटे ख्याल रख रही है इतने ही नहीं उन्होंने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि उनके हालत में सुधार देखने को मिल रहा है। यह सभी लोगों की प्रार्थना है जो भगवान ने कबूल की है हम सब यही दुआ करते हैं कि लता दीदी जल्द से जल्द ठीक हो जाए।