लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए कॉलेज के दिनों में मूंगफली बेचा करते थे सुशांत सिंह राजपूत, खुद सुनाया था मजेदार किस्सा

Follow Us
Share on

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया को अलविदा कहे 2 साल हो गए हैं। लेकिन आज भी उन्हें उनके चाहने वाले भुला नहीं पाए हैं। आज भी सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह से जुड़ी फोटो और वीडियो वायरल होती रहती है। जिन्हें काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। बहुत छोटी उम्र में ही सुशांत सिंह ने बड़ी ऊंचाइयों को छू लिया था।

New WAP

sushant singh31

बॉलीवुड की चुनिंदा फिल्मों में नजर आने वाले सुशांत सिंह राजपूत अपनी दमदार अदाकारी के लिए आज भी लोगों के दिलों में जगह बनाए हुए हैं। उन्होंने बहुत जल्द ही बॉलीवुड में बड़ी शोहरत हासिल कर ली थी जिसे पाने के लिए लोगों को काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के साथ और आप लोगों के बीच में बड़ी पहचान बना ली और इसके बाद उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया।

अपने फिल्मी करियर में तमाम दिग्गज अभिनेत्रियों के साथ में नजर आने वाले सुशांत राजपूत अपने शानदार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। आज सुबह से राजपूत की सेकंड डेथ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उन्हें उनके चाहने वाले लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से याद कर रहे हैं। लेकिन आज हम उनसे जुड़ा एक किस्सा आपके साथ साझा करने जा रहे हैं जिसे उन्होंने खुद निरंजन आयंकर के टॉक शो लुक हूज टॉकिमग बिद निरंजन के दौरान बताया था।

शानदार कलाकार होने के साथ ही सुशांत सिंह राजपूत पढ़ाई के मामले में भी काफी अब्बल थे। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। टॉक शो में उन्होंने बताया कि जब वे अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग मैं पहुंचे तो यहां का माहौल ही बहुत ज्यादा अलग था। क्योंकि उन्होंने जिस समय इंजीनियरिंग की पढ़ाई की उस समय लड़कियों के बीच में इंजीनियरिंग को लेकर इतनी ज्यादा उत्सुकता नहीं थी।

New WAP

ऐसे में उनके कैंपस में ज्यादातर लड़के की देखने को मिलते थे। इतना ही नहीं उन्होंने आगे बताया कि ऐसे में जब कॉलेज वालों को लड़कियों को देखना होता था। तो वहां दूसरे कॉलेज में जाकर देखा करते थे। थोड़े दिन तक उन्होंने अपने आप को संभालने के बाद दोस्तों के साथ अक्सर लड़कियों को देखने के लिए जाया करते थे। लेकिन इस दौरान उन्होंने लड़कियों से बात करने और उन्हें इंप्रेस करने का अलग ही जुगाड़ निकाला था। उन्होंने आगे बताया कि वह लड़कियों से बात करने के लिए मूंगफली बेचा करते हैं।

इतना ही नहीं कई बार तो उन्होंने मूंगफली बेचने वाले के कपड़े भी पहने और लड़कियों के बीच में बहुत जाया करते थे। लेकिन इससे बात नहीं बनी फिर बाद में उन्होंने अपने असली रूप में ही लड़कियों से बात करना चालू किया उन्होंने बताया कि इस दौरान में काफी मजा आया करता था। उन्होंने दोस्तों के साथ में अपनी लाइफ को खूब इंजॉय किया। लेकिन इस दौरान उन्होंने यह भी मन बना दिया था कि उन्हें जीवन में कुछ करना है ताकि लोग उन्हें भी पहचाने।

मूंगफली बेचने के बाद बात नहीं बनी तो उन्होंने दोस्तों के कहने पर सुशांत डांस क्लास ज्वाइन करली। क्योंकि डांस क्लास में लड़कियां ज्यादातर आया करती थी। सुशांत सिंह ने श्यामक डावर की क्लास ज्वाइन की और यहां से उन्होंने डांस देखा इसके बाद उन्होंने बहुत सारे बैकग्राउंड में पीछे रहते हो डांस किया है। लेकिन उन्होंने एकता कपूर के टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता के घर-घर में पहचान बनाई इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘काई पो छे’ फिल्म से बॉलीवुड में 2013 में डेब्यू किया था।


Share on