Pragya Samal : पिता सुप्रीम कोर्ट में रसोईया, बेटी ने किया कुछ ऐसा चीफ जस्टिस चंद्रचूर्ण भी हुए बेटी के मुरीद दिया सम्मान

Follow Us
Share on

Pragya Samal : कहां जाता है अगर सच्चे मन से कोई मेहनत करें तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। यह बात प्रज्ञा सामल नाम की 25 साल की लड़की ने साबित कर दिखाया है। प्रज्ञा के पिता सुप्रीम कोर्ट में एक रसोईया का काम करते हैं और उनकी मां हाउसवाइफ है।

New WAP

प्रज्ञा ने तमाम मुश्किलों को झेलते हुए विदेश में अपने काबिलियत को साबित किया है। प्रज्ञा को अमेरिका में एक नहीं बल्कि दो बड़े विश्वविद्यालय से छात्रवृत्ति का ऑफर दिया गया है। प्रज्ञा को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूर्ण और सभी बड़े अदालत के अन्य जजों ने सम्मानित किया।

मुख्य न्यायाधीशों से मिला प्रज्ञा को सम्मान

भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्र चूर्ण और हाई कोर्ट के सभी मुख्य न्यायाधीशों ने बुधवार को रसोइया की बेटी और विधि शोधकर्ता प्रज्ञा (Pragya Samal) को सम्मानित किया है। प्रज्ञा ने अमेरिका में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से स्नाकोत्तर की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति हासिल किया है। अदालती काम शुरू करने से पहले ही सभी ने खड़ा होकर प्रज्ञा का अभिनंदन किया।

सीजेआई चंद्रचूड़ ने प्रज्ञा को भारतीय संविधान पर आधारित तीन पुस्तक के उपहार में दिया है जिस पर सुप्रीम कोर्ट के सभी न्यायाधीशों का हस्ताक्षर था। यह सम्मान पाकर प्रज्ञा बेहद खुश थी और उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

New WAP

CJI ने प्रज्ञा के लिए कहीं बड़ी बात

CJI ने कहा कि हम सभी जानते हैं की प्रज्ञा ने अपने दम पर कुछ हासिल किया है लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जो कुछ भी आवश्यक है वह उसे प्राप्त करने में सफल हो। हम चाहते हैं कि वह अपने देश सेवा के लिए वापस आए। अन्य सभी न्यायाधीशों ने प्रज्ञा के सुनहरे भविष्य के लिए उसे शुभकामनाएं दिया।

Also Read : ईशा अंबानी से भी ज्यादा बड़ा बिज़नेस संभालती उनकी टैलेंटेड सास स्वाति पिरामल, देश की फेमस साइंटिस्ट भी है

प्रज्ञा के माता-पिता को भी सोल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान 25 साल की वकील प्रज्ञा ने कहा कि चंद्र चरण से उन्हें प्रेरणा मिली है। हमने उन्हें को देखकर यहां तक पहुंचाने की सोची और आज हम कामयाब हुए।


Share on