4 साल पहले भारतीय सेना से शुरू हुई नौकरी अब बन गया शूटर, जानिए कौन है Sukhdev Gogamedi का गुनहगार

Follow Us
Share on

Sukhdev Gogamedi Murder Case : राजस्थान में सुखदेव सिंह गोगामेडी का मर्डर होने के बाद पूरा राजस्थान सुलग रहा है। इसी बीच पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है और खबर मिला है कि हरियाणा के रहने वाले नितिन नाम का युवक इसमें शामिल है। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है।

New WAP

Sukhdev Gogamedi Murder Case आरोपी नितिन

नितिन को भारतीय सेवा का जवान बताया जा रहा है। मेरी जानकारी के अनुसार आरोपी नितिन हरियाणा के महेंद्रगढ़ का रहने वाला है और उसका घर डोगरा जाट गांव में है। करीब 4 साल पहले उसका सिलेक्शन भारतीय सेवा में हुआ था और पोस्टिंग अलवर में हुई थी। नवंबर में वह छुट्टी लेकर घर आया हुआ था।

नितिन के क्लासमेट ने दी बड़ी जानकारी

फौजी नितिन की क्लासमेट ने कहा कि 12वीं तक वह दीपक के साथ पढ़ाई किया है और वह पढ़ाई में बहुत तेज था। वह आर्मी में शामिल होना चाहता था इसलिए वह राजस्थान चला गया। राजस्थान जाने के बाद उसकी तैनाती जम्मू कश्मीर में हुई फिलहाल वह अलवर में पोस्टेड था। दीपक ने कहा कि जब नितिन का नाम इसमें आया तो हम काफी हैरान हुए क्योंकि वह सिर्फ पढ़ने वाला लड़का था।

जानिए क्या कहते हैं पड़ोसी

नितिन के पड़ोसी बोलते हैं कि उसका जन्म हमारे सामने हुआ पता नहीं किसने उसका ब्रांड वाश किया। वह काफी अच्छा लड़का है हमें तो विश्वास ही नहीं हो रहा है कि इस साजिश के पीछे नितिन शामिल है।

New WAP

यह भी पढ़ें : Govt ने एक्सप्रेसवे की स्पीड में की कमी, तुरंत जाने नया नियम वरना कट जाएगा 2000 का चालान

इसके साथ ही पड़ोसियों का कहना है कि अगर नितिन इस गुनाह में शामिल है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। नितिन को उसके किए की सजा हर हाल में देना होगा ताकि आगे कोई भी यह गुनाह करने से पहले 100 बार सोचें।


Share on