29 C
Mumbai
Saturday, March 25, 2023
spot_img

सोनाक्षी सिन्हा ने चोरी छुपे की सगाई! क्या बनने जा रही है सलीम खान के घर की बहू? अंगूठी के साथ तस्वीर हुई वायरल

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में पूजा मिश्रा द्वारा दिए गए बयान के बाद से काफी ज्यादा चर्चाओं का विषय बने हुए हैं। हर तरफ शत्रुघ्न सिन्हा और पूजा मिश्रा द्वारा दिए गए बयानों की ही चर्चाएं चल रही है। लेकिन इस बीच शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने एक पोस्ट साझा करते हुए सभी को काफी ज्यादा चौका दिया है।

New WAP

Sonakshi Sinha Engagement ring 2

बता दें कि उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ तस्वीरों को साझा किया है। जिसमें उनके हाथ में अंगूठी दिखाई दे रही है मानो उन्होंने चोरी छुपे सगाई कर ली हो। इतना ही नहीं उन्होंने खुद इस पोस्ट को साझा करते हुए कैप्शन में इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने सगाई कर ली है? इतना ही नहीं तस्वीर में उनके साथ एक वाइट शर्ट पहने शख्स भी दिख रहा है।

हालांकि शख्स का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। लेकिन जिस तरह से उन्होंने कॉन्फिडेंट में यह बातें कही है अब सब काफी ज्यादा कन्फ्यूजन में है कि सोनाक्षी सिन्हा ने किस से सगाई कर ली है। सोनाक्षी सिन्हा बीते काफी समय से सलमान खान के साथ वायरल हो रही तस्वीरों को लेकर चर्चाओं का विषय बनी हुई थी। सोनाक्षी ने इस बात को भी कहा है कि अब तक मैं इस काम को काफी कठिन समझ रही थी लेकिन यहां असल में बहुत ही सरल था।

New WAP

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal 1

फिल्मी दुनिया में रहते हुए शत्रुघ्न की लाडली सोनाक्षी सिन्हा ने बड़ा नाम कमाया है लेकिन पिछले काफी समय से भी अपनी लव लाइफ को लेकर खूब चर्चा का विषय रही है लेकिन उन्होंने किस व्यक्ति के साथ सगाई की है। इस बात की जानकारी अभी नहीं लग पाई है। बता दें कि उनका नाम बंटी सचदेवा के साथ पिछले काफी समय से चल रहा है बीच में सलमान खान के साथ भी उनकी शादी को लेकर खूब अफवाहें उड़ चुकी है।

Stay Connected

273,096FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow
Follow Us on Google Newsspot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!