Sharbani Mukherjee Biography : जानिए अब क्या करती है बॉर्डर फिल्म में नजर आई नीली आंखों वाली एक्ट्रेस शरबानी मुखर्जी

Follow Us
Share on

Sharbani Mukherjee Biography : बॉर्डर फिल्म तो आप सभी को याद होगा। इस फिल्म मे नीली आंख वाली एक्ट्रेस आपको जरूर दिखी होगी। इस फिल्म में नीली आंखों वाली एक्ट्रेस आपको जरूर नजर आई होगी। “ए जाते हुए लम्हें” गाने में नजर आई एक्ट्रेस शरबानी मुखर्जी (Sharbani Mukherjee) अपनी खूबसूरती और नीली आंखों से सबको अपना दीवाना बना दी थी।

New WAP

हालांकि उसके बाद एक्ट्रेस किसी भी फिल्म में दिखाई नहीं दी। बॉर्डर फिल्म के साथ उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है और अपनी खूबसूरती से उन्होंने सबको अपना दीवाना बना दिया। लेकिन एककाएक वह पर्दे से गायब हो गई।

काजोल और रानी मुखर्जी की कजिन हैं

शरबानी मुखर्जी (Sharbani Mukherjee) का जन्म 1959 में हुआ था। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड डेब्यू बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 1969 में किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें ज्यादा प्रसिद्ध बॉर्डर फिल्म में काम करके मिली। इस फिल्म में उन्होंने सुनील शेट्टी की पत्नी की भूमिका निभाया था।

इस फिल्म में शरबानी मुखर्जी और सुनील शेट्टी ने “ए जाते हुए लम्हे” गाने में काम किया था जिसमें दोनों काफी रोमांटिक हुए थे। इसमें दोनों के रोमांटिक जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया गया था।

New WAP

इसके बाद एक्ट्रेस ने अंश मिट्टी आज जैसे फिल्मों में काम किया लेकिन इन फिल्मों में वह ज्यादा फेमस नहीं हो पाई। इसके बाद वह बॉलीवुड इंडस्ट्री से काफी दूर चली गई। शरवानी मुखर्जी काजोल की चचेरी बहन लगती है।

दुर्गा पूजा फंक्शन में ही आती है नजर

एक्ट्रेस की दादी सती रानी देवी अशोक कुमार किशोर कुमार की बहन थी। फिल्मी घराने से होने के बाद भी एक्ट्रेस बॉलीवुड में ज्यादा नाम नहीं कमा पाई। पर्दे से दूर होने के बाद शरबानी मुखर्जी क्या काम करती है इसको लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। काजोल के साथ दुर्गा पूजा फंक्शन में वह जरूर शामिल होती है।

Also Read : बॉलीवुड मे आते ही अपने पार्टनर को धोखा दे गए टेलीविज़न के ये स्टार्स, स्टारडम के घमंड में चूर थे ये स्टार्स

उनकी बहन काजोल रानी मुखर्जी और तनीषा उनके साथ फोटो शेयर करती रहती है। इन तस्वीरों में शरबानी मुखर्जी को पहचानना मुश्किल होता है। एक्ट्रेस की उम्र 55 साल हो गई है और उनका लुक पूरी तरह से बदल चुका है। हालांकि वह आज भी बेहद खूबसूरत नजर आती है।


Share on