‘बचपन का प्यार’ गाने वाले सहदेव का नया अवतार देख फैंस ने लुटाया प्यार, वीडियो हुआ वायरल

Follow Us
Share on

‘बचपन का प्यार’ गाना गाकर रातों-रात फेमस हुए सहदेव दिर्दो आज किसी की पहचान के मोहताज नहीं है। 2 साल पुराने एक गाने ने सहदेव की किस्मत को रातों-रात ही बदल दिया। आज सहदेव इंडस्ट्री का हिस्सा बन चुके हैं आज वह बड़े सुपरस्टार बन गए हैं। इतना ही नहीं सहदेव का यह गाना इतना ज्यादा पॉपुलर हुआ कि इस पर अब तक लाखों की संख्या में रील भी बना चुके हैं।

New WAP

बॉलीवुड कलाकारों को भी ‘बचपन का प्यार’ गाना काफी पसंद आया जिसपर सब थिरकते हुए नजर आए थे। सहदेव सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव दिखाई देते हैं। उन्हें बड़ी मात्रा में उनके चाहने वाले फॉलो करते हैं। यही कारण है कि सहदेव से जुड़ी फोटो और वीडियो काफी वायरल होती है। हाल ही में सहदेव का एक नया अवतार सभी को देखने को मिला है।

सहदेव के वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि वह अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे के शानदार डायलॉग को कॉपी करते हुए नजर आ रहे हैं। सहदेव का यह वीडियो काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहा है। इतना ही नहीं लोगों को सहदेव का नया रूप काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद से ही काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जिसे अब तक हजारों बार देखा जा चुका है। वीडियो पर कमैंट्स भी देखने को मिल रहे हैं।


Share on