Ajay Devgan और Kangana Ranaut को ऐसी हालत में देखकर Kajol के उड़े थे होश, दे डाली थी यह धमकी

Follow Us
Share on

Ajay Devgan Kajol Breakup: अजय देवगन और काजोल हिंदी फिल्म जगत के ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत से लेकर आज तक इंडस्ट्री में अपना दबदबा बनाए रखा है। दोनों ने ही अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में साथ काम किया है जैसे कि इश्क, प्यार तो होना ही था, राजू चाचा, दिल क्या करे, यू मी और हम, तान्हाजी, हलचल आदि। बॉलीवुड स्टार काजोल और अभिनेता अजय देवगन ने वर्ष 1999 में सात फेरे लिए थे और दोनों की मुलाकात फिल्म गुंडाराज के सेट पर ही हुई थी।

New WAP

Kajol Ajay Devgan

दोनों ही कलाकार हिंदी फिल्म जगत के मंजे हुए कलाकार हैं और यही वजह है कि दोनों ने लोगों के दिलों में एक विशेष जगह बना रखी है। अभिनेता अजय देवगन हमेशा से ही अपनी बेमिसाल अदाकारी के लिए बॉक्स ऑफिस पर छाए रहे हैं आज भी लोग उन्हें सिंघम के लुक और एक्शन से जानते हैं। यही वजह है कि अभिनेता की लड़कियां ही दीवानी नहीं है बल्कि बॉलीवुड की कई खूबसूरत हसीनाएं भी उनकी दीवानी है।

कई Actress थी अजय देवगन की दीवानी

Kajol Ajay Devgan 1

New WAP

अपने फिल्मी जगत के शुरुआती दिनों में ही अजय देवगन ने काफी प्रसिद्धि प्राप्त कर ली थी। अपने शुरुआती दौर में अजय देवगन ने कई बड़ी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है लेकिन उनका दिल लगा काजोल के साथ। दोनों के जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब इस रिश्ते में दरार आने लगी और इस दरार की वजह थी एक बॉलीवुड अभिनेत्री। हालांकि दोनों बॉलीवुड के आइडियल कपल है लेकिन फिर भी दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया था।

Ajay Devgan Kangana Ranaut 1

काजोल ने दे डाली धमकी

वर्ष 2013 में मिलन लूथरिया द्वारा निर्देशित फिल्म वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई प्रदर्शित हुई थी जिसकी निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर थी। इस फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में अभिनेत्री कंगना रनौत और अभिनेता अजय देवगन ने स्क्रीन शेयर की थी। फिल्म में कंगना रनौत और अजय देवगन के बीच कई रोमांटिक दृश्य भी लिए गए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के सेट पर अजय देवगन और कंगना रनौत के बीच काफी नजदीकयां थी। यही वजह थी कि इंडस्ट्री में दोनों के अफेयर की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी थी।

Ajay Devgan Kangana Ranaut 2

अजय देवगन और कंगना रनौत के बीच की नज़दीकियों की खबर जब काजोल को लगी तो वह काफी परेशान और दुखी हो गई। बात इतनी ज्यादा बिगड़ चुकी थी कि काजोल ने अजय देवगन को दोनों बच्चों के साथ घर छोड़कर चले जाने की भी धमकी दे दी थी। काजोल ने अजय देवगन को कंगना रनौत से दूर रहने की सख्त हिदायत भी दे दी थी लेकिन कुछ समय बाद अजय देवगन ने स्थिति को संभालते हुए सब कुछ ठीक कर लिया।


Share on