ओलम्पिक पदक जीतने की मनोकामना का रवि दहिया का संकल्प हुआ पूरा, तो महादेव का किया जलाभिषेक

Follow Us
Share on

रवि दहिया को भला कौन नहीं जानता होगा। इन्होंने हाल ही में टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को सिल्वर मेडल दिलाया था। पहलवान रवि कुमार दहिया 2020 में रवि दाहिया को कुश्ती प्रतियोगिता के पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग में रूसी ओलिंपिक समिति के जावुर युवुगेव से हारकर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा, लेकिन 2021 में शानदार खेल दिखाते हुए उन्होंने अपने नाम सिल्वर मेडल किया है।

New WAP

ravi dahiya school 1

वहीं पहलवान रवि दहिया 18 अगस्त को अपने गांव नाहरी पहुंचे, जहां उनका जमकर स्वागत किया गया। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रवि को गदा भेंट किया था। आपको बता दें कि दहिया के सिल्वर मेडल जीतने के लिए उनके घर वालों ने भगवान से मनोकामना की थी। इनके ओलंपिक जीतने के बाद उनके घर वालों की मनोकामना पूरी हो गई। इसके बाद पहलवान रवि ने महादेव का जलाभिषेक कर अपने इस संकल्प को पूरा किया।

रवि दहिया एक बार फिर सुर्खियों में बने है। पहले ​सिल्वर जितने के बाद उनके प्रशंसकों की तरफ से कई प्रतिक्रिया सामने आ रही थी, लेकिन अब उनकी शिव भक्ति इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। रवि दाहिया की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें वह फिल्मी स्टाइल में जल अभिषेक करते नजर आ रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं पहलवान का यह अनोखा अंदाज।

New WAP

Ravi Dahiya 1

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में आप देख सकते है। रवि दहिया जीतना बड़ा पहलवान है उसी तरह एक भगवान शिव के प्रति भी उसकी बड़ी आस्था है। ओलंपिक में हिस्सा लेने से पहले पहलवान रवि ने भगवान शिव से मन्नत मांगी थी कि यदि उसे मेडल मिलेगा तो वह जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार आयेगा। भगवान शिव ने रवि की पुकार सुन ली और रवि को टोक्यो ओलिपिंक में सिल्वर मेडल मिल गया।

बाहुबली फिल्म के कैरेक्टर शिवा से मिलती हुई नजर आ रही है। इस तस्वीर में रवि दहिया और केसरिया रंग की धोती पहने कांधे पर जल का घड़ा रख चलते हुए दिख रहे हैं। बता दें कि उनकी जीत के लिए उनके घर वालों ने एक संकल्प लिया था और अखंड ज्योत प्रज्जवलित की थी। वहीं, दूसरी तस्वीर में रवि दहिया पूरी श्रद्धा-भक्ति के साथ महा शिव का अभिषेक करते हुए दिख रहे हैं।

Ravi Dahiya 2

सोशल मीडिया पर इस समय दहिया का वीडियो वायरल हो रहा है। इस तस्वीर शेयर रवि ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा कि जिस काम में काम करने की हद पार ना फिर वो काम किसी काम का नहीं। इसके साथ ही पहलवान रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी बहन से राखी बंधवाते भी नजर आएं।

बता दें कि रवि दहिया का जन्म 1997 में हरियाणा के सोनीपत जिले के नाहरी गांव में हुआ था। इन्हें 10 साल की उम्र से ही पहलवानी का शौक था। ये वही जगह है, जहां से महावीर सिंह और अमित दाहिया आते हैं।

Ravi Dahiya 4

रवि दहिया ने भारत के लिए ये दूसरा रजत पदक है। वह सुशील के बाद सिल्वर जीतने वाले दूसरे भारतीय पहलवान हैं। रवि का लक्ष्य विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड लाने का है। 2 से 10 अक्टूबर को नार्वे के ओस्लो शहर में वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। जिसके लिए वह अगले महीने से तैयारी शुरू करेंगे।

बहरहाल इस समय रवि दहिया सोशल मीडिया जमकर सुर्खिया बटोर रही है। इसके साथ ही अब कई तरह की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है।


Share on