आज ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़ा हर इंसान सोशल मीडिया का उपयोग करता है ताकि फैंस को उनसे जुड़ी जानकारी मिल सके। ऐसे में आज मनोरंजन जगत में बहुत सी अदाकारा है। जिन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के बीच में बड़ी पहचान बनाई है। इनमें ही रक नाम आता है। रामायण के निर्माता रामानंद सागर का जिन्होंने रामायण के माध्यम से हर व्यक्ति के दिल में आस्था जगाई है।

लेकिन उनकी पोती उनकी सोच से काफी ज्यादा अलग निकली है। जिन्होंने आस्था को छोड़ बोल्डनेस को अपने आगे बढ़ने का जरिया बनाया है। बता दें कि रामानंद सागर की पोती साक्षी चोपड़ा अपनी हॉट अदाओं के लिए जानी जाती है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली साक्षी हमेशा अपनी बोल्ड अदाओं से सब का दिल जीत रही हैं।

साक्षी का सोशल मीडिया एकाउंट बोल्ड तस्वीरों से भरा हुआ है। आज उनकी वीडियो और फोटो खूब वायरल होती हैं। हाल ही में साक्षी ने अब तक कि सबसे ज्यादा हॉट तस्वीर को साझा किया है। जिसके लिए वे खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें कि वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि साझी ने जालीदार ड्रेस पहनी है। जिसमे उनका शरीर दिखाई दे रहा है।
सोशल मीडिया यूजर्स करने लगे ट्रोल

उनकी इस तरह की ड्रेस देखकर अब उर्फी जावेद से फैंस उनकी तुलना कर रहे हैं। क्योंकि उर्फी खूब अपनी बोल्ड अदाओं के साथ अपनी ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती है। साक्षी पिछले कुछ समय से अपनी इस तरह की हॉट अदाओं के लिए चर्चाओं में है। बता दें कि इस जालीदार ड्रेस में साक्षी ने जमकर फोटो खिंचवाई है। कैमरे के सामने पोज भी दिए हैं।

साक्षी की वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उनकी ड्रेस में उनकी अंडरगारमेंट भी साफ तौर पर दिखाई दे रही हैं। लेकिन सभी बातों को छोड़ वे तो पोज देती हुई दिखाई दी। अब इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें भला बुरा कहा है तो बहुत से यूजर्स ने उनकी तस्वीरों को पसंद किया है।