प्रियंका चोपड़ा ने की अपनी बच्ची के नाम की घोषणा, कॉन्बिनेशन देख अभिनेत्री के लिए बढ़ जाएगा आपका प्यार

Follow Us
Share on

बॉलीवुड इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत करने वाली दिग्गज अदाकारा प्रियंका चोपड़ा आज हॉलीवुड इंडस्ट्री की भी जानी-मानी अदाकारा बन चुकी है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में रहते हुए अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चाओं में बनी रहने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी की और उसके बाद सही वे विदेश में सेटल हो चुकी है।

New WAP

nick priyanka daughter name 1

अदाकारा अब तक हॉलीवुड की कई सीरीज और फिल्मों में नजर आ चुकी है। प्रियंका चोपड़ा आज लोगों की चहेती अभिनेत्री है। ऐसे में उनसे जुड़ी हर एक जानकारी लगातार मीडिया के माध्यम से बाहर आती रहती है। कुछ समय पहले ही अभिनेत्री ने अपनी पहली बच्ची को सरोगेसी के माध्यम से जन्म दिया था। जिसके बाद से ही वह लगातार चर्चाओं में है। प्रियंका के चाहने वाले बेबी गर्ल की तस्वीर और नाम को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

nick priyanka daughter name

ऐसे अब खबर आ रही है कि अदाकारा ने अपनी बेबी गर्ल के नाम की घोषणा करते हुए अपने फैंस की इक्छा को पूरा कर दिया है। उन्होंने अपनी नन्ही परी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनास रखा है। दरअसल, इस नाम की जानकारी हाल ही में अभिनेत्री द्वारा बच्ची के जन्म प्रमाण पत्र पर दर्ज की गई जानकारी के अनुसार सामने आया है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने पहले बच्चे को जन्म इसी साल 21 जनवरी के दिन दिया।

Priyanka Chopra Premature baby nick jonas

निक-प्रियंका ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से सभी को दी हालांकि अभिनेत्री ने अपनी इस नन्ही परी को सरोगेसी के माध्यम से जन्म दिया है। हालांकि प्रियंका चोपड़ा की बच्ची प्रीमैच्योर पैदा हुई थी। जिसकी वजह से उसे अस्पताल में भी रखा गया था। अपनी बच्ची के साथ प्रियंका की कई तस्वीरें सोशल मीडिया के माध्यम से भी सामने आ चुकी है दोनों पति पत्नी अपनी बच्ची को लेकर काफी ज्यादा खुश है।

New WAP


Share on