शादी के कार्ड पर CAA के समर्थन में छपवाई पंक्तिया, PM मोदी और CM योगी को भेजा निमंत्रण

Follow Us
Share on

चंदौसी के रहने वाले रोडवेज कर्मचारी अशोक मिश्र के बेटे मोहित मिश्र की 3 फरवरी को शादी है। उन्होंने शादी के निमंत्रण पत्र में CAA और NRC के समर्थन में विशेष पंक्तियां छपवाईं। मेहमानों को आमंत्रित करने के लिए अशोक मिश्र ने लगभग 1000 कार्ड छपाए। अशोक मिश्र ने CAA का समर्थन करते हुए बेटे की शादी का कार्ड PM मोदी और CM योगी आदित्यनाथ को भी भेजा है। अशोक मिश्र की इस पहल को उनके रिश्तेदारों दोस्तों का भी समर्थन मिला। वहीं आसपास के लोग अशोक मिश्र के इस पहल की सराहना कर रहे हैं।

New WAP

नागरिकता संशोधन कानून (CAA)को लेकर देशभर में कहीं प्रदर्शन हो रहा है तो कहीं इसके समर्थन में लोग सड़कों पर है। लेकिन UP के संभल में नागरिकता कानून का समर्थन एक परिवार ने अनोखे ढंग से किया। यहां एक परिवार ने अपने बेटे की शादी में विशेष पंक्तियां छपवाई है। बेटे की शादी के कार्ड पर CAA के समर्थन में पंक्तिया प्रिंट करवाने का उद्देश्य बताते हुए अशोक मिश्र ने बताया कि CAAके विरोध के दौरान सबसे ज्यादा नुकसान रोडवेज विभाग को हुआ।

उपद्रवियों ने पूरे प्रदेश में बसों को फूंका, तोड़फोड़ की, साथ ही यात्रियों से बदसलूकी भी की। जिसे देखकर रोडवेज कर्मचारी होने के नाते बहुत दुख हुआ। इसलिए मैंने सोचा क्यों न CAAके समर्थन के लिए बिना सड़कों पर उतरे और शोर-शराबा किए कुछ ऐसा किया जाए जिससे अधिक से अधिक लोगों तक CAA का संदेश पहुंच सके। अशोक मिश्र ने बताया कि उन्होंने इसे लेकर कई दोस्तों से विचार-विमर्श किया था और उसके बाद बेटे की शादी के कार्ड पर CAA के समर्थन में पंक्तियां प्रिंट करवाई।


Share on