40.1 C
New Delhi
Friday, June 9, 2023
spot_img

पुलिसकर्मी की दरियादिली ने जीता दिल, सड़क पर जरूरतमंद को कपड़े, चप्पल बांट रहे, देखें वीडियो

Heart Touching Story: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक पुलिस अधिकारी सड़क पर जरूरतमंद लोगों को कपड़े और चप्पल बांटते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद से ही काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

New WAP

बता दें कि ज्यादातर लोगों में पुलिस वालों को लेकर नेगेटिविटी देखने को मिलती है। लेकिन इस वीडियो ने लोगों के दिलों में पुलिस वालों को लेकर एक अलग ही तस्वीर बना दी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह बड़ा अधिकारी एक बड़ी सी कार में कपड़े पानी और चप्पल लेकर आए हैं।

जैसे ही कोई उन्हें जरूरतमंद गुजरते हुए दिख रहे हैं उन्हें वह पानी पिलाते हैं अपने हाथों से चप्पल पहना रहे हैं और कपड़े भी बांट रहे हैं। वीडियो लोगों का दिल छू रहा है। वायरल वीडियो को अभय गिरी नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें पुलिसकर्मी की दरियादिली देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhay Giri (@abhaygiri21)

गौरतलब है कि गर्मियों का दौर चल रहा है। ऐसे में सड़क पर नंगे पैर चलना कितना दर्द भरा होगा इसका अंदाजा आप आसानी से लगा सकते हैं समय यहां पुलिसकर्मी द्वारा बेसहारा जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है, जिनके पास चप्पल और कपड़े तक नहीं हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि एक लड़का नंगे पैर गुजरता हुआ दिखाई देता है।

New WAP

ऐसे में पुलिसकर्मी से पहले तो बोतल का पानी पिलाते हैं फिर बाद में उसे अपने हाथों से चप्पल पहनाते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं बाद में उसे कपड़े भी देते हैं पुलिसकर्मी की दरियादिली देखकर यह लड़का उनके पैर छूता हुआ नजर आता है। वीडियो को अब तक 90000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है लड़का पुलिसकर्मी की मदद से काफी ज्यादा खुश नजर आया।

google news follow button

DeepMeena
DeepMeenahttps://viralsandesh.com/author/deepmeena/
मीडिया क्षेत्र में 5 सालों का अनुभव प्राप्त है। शुरुआती दौर में नवभारत न्यूज़ पेपर और लोकस्वामी न्यूज़ पेपर में कार्य किया। यहां से कंटेंट का नॉलेज लेने के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कुछ समय तक रिपोर्टिंग की। रिपोर्टिंग का नॉलेज लेने के बाद खबर मध्यप्रदेश और घमासान डॉट कॉम में कंटेंट राइटिंग का काम किया। वहीं विगत 3 वर्षों से निरंतर viralsandesh.com के लिए कंटेंट राइटिंग का काम कर रहा हूं, जिसमें वायरल खबरें, लेटेस्ट खबरें, बॉलीवुड खबरें, स्पोर्ट्स खबरें, ऑटोमोबाइल खबरें, टेक्निकल खबरें आदि खबरों पर लिखने का कार्य कर रहा हूं

Related Articles

Stay Connected

340,719FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow

Latest Articles