Nitin Gadkari Wife Net Worth : नितिन गडकरी से कई गुना ज्यादा पैसा कमाती है पत्नी कंचनताई, जानिए नितिन गडकरी का नेटवर्थ

Follow Us
Share on

Nitin Gadkari Wife Net Worth : केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर नागपुर से अपना नामांकन दर्ज कराया। चुनावी हलफनामे के अनुसार नितिन गडकरी के पास 28 करोड रुपए की चल और अचल संपत्ति है जो की 5 साल पहले की हलफनामे में घोषित संपत्ति से 3 करोड़ ज्यादा है। 5 साल में नितिन गडकरी के संपत्ति में काफी बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दे 19 अप्रैल को नागपुर में चुनाव होने वाला है।

New WAP

हलफनामे से हुआ संपत्ति का खुलासा

हलफनामी के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान नितिन गडकरी के टोटल आय 1384550 रुपए थी जबकि उनकी पत्नी कंचन ताई गडकरी इस अवधि में उनके करीब तीन गुना ज्यादा कमाई की है। 2022-23 के दौरान नितिन गडकरी की पत्नी की कुल आय 40 लाख 62140 दर्ज की गई थी।

हलफनामे के अनुसार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari Wife Net Worth) के पास टोटल 1,32,90,605 रुपए की चल संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी के पास 1,24,86,441 रुपए की चल संपत्ति है। हिंदू और विभाजित परिवार के पास 95 लाख 460275 की चल संपत्ति है।

Nitin Gadkari Wife Net Worth

अचल संपत्ति के नाम पर नितिन गडकरी के पास टोटल 4.95 करोड रुपए की संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी के पास 8 करोड रुपए की संपत्ति है। दोनों को मिलाकर ग्यारह करोड़ 55 लाख 11000 रुपए की संपत्ति है।

New WAP

Also Read : खरबो के मालिक है बिल गेट्स, रोजाना करोड़ों रुपए खर्च करने पर भी खत्म नहीं होगी संपत्ति, जानिए कितना है नेटवर्थ

इन सभी संपत्तियों के अलावा नितिन गडकरी के परिवार के पास नागपुर में एक पैतृक घर है जिसकी कीमत 5.4 करोड रुपए है। मुंबई के वर्ली इलाके में उनके पास एक फ्लैट है जिसकी कीमत 4.95 करोड रुपए है। उन्होंने रियल एस्टेट के अलावा विभिन्न बचत योजनाएं जैसे म्युचुअल फंड, बॉन्ड और शेयर्स में टोटल 3 करोड़ 55 लाख 510 रुपए निवेश किया है। नितिन गडकरी के पास टोटल 6 गाड़ियां हैं जिनमें से तीन गाड़ियां उनकी पत्नी के नाम पर है।


Share on