बॉलीवुड इंडस्ट्री की हिट जोड़ी कहीं जाने वाली सैफ अली खान और करीना कपूर जिसमें महफिल में जाते हैं। वहां की रंगत ही बढ़ जाती है। हाल ही में दोनों पति पत्नी को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के दौरान देखा गया था। दोनों पति पत्नी ने अपने बच्चों के साथ मिलकर पिंक कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस का उपयोग किया जिसमें सभी काफी ज्यादा सुंदर दिखाई दे रहे थे।

आज हर तरफ करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। दोनों पति-पत्नी की जोड़ी खूब ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं इस दौरान अपनी मामी को लेने पहुंचे। जेह और तैमूर भी काफी सुंदर दिखाई दे रहे थे। इन दोनों बच्चों को भी सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है। करीना कपूर और सैफ अली खान ने साल 2012 के दौरान शादी की और आज दोनों पति-पत्नी दो बच्चों के माता-पिता है।

बता दें कि दोनों ही आज बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में गिने जाते हैं। जहां करीना कपूर 41 साल की उम्र में आज भी अपनी खूबसूरती और अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में राज कर रही है। तो वहीं उनके पति भी किसी भी मामले में उन से कम नहीं है। वह भी लगातार एक के बाद एक कई हिट फिल्मों में नजर आ रहे हैं। लेकिन इन दिनों करीना कपूर अपने घर में आने वाले नए मेहमान की वजह से काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें हाल ही में करीना कपूर के भाई रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के साथ में शादी की है। ऐसे में उनके घर में नए मेहमान के तौर पर उनकी भाभी आलिया भट्ट आई है। जिसको लेकर वह काफी ज्यादा चर्चाओं का विषय बनी हुई है। रणबीर की शादी में करीना कपूर और सैफ अली खान बहन और जीजा का फर्ज निभाते हुए नजर आए थे। अब आलिया भट्ट कपूर खानदान की बहू बन चुकी है। इसलिए इस नए मेहमान की चर्चा हो रही हैं।