2024 Maruti Swift : मार्केट में धमाल मचाने आ रही New Swift, डाइमेंशन और माइलेज डिटेल आई सामने, कीमत होगी कम

Photo of author

By Jyoti Mishra

2024 Maruti Swift with new feature

2024 Maruti Swift : मारुति सुजुकी की नई 2024 स्विफ्ट को लेकर चर्चा तेज कर दी गई है।इस हैचबैक को जापान मोबिलिटी शो 2023 में भी पेश किया गया था। अगले साल के शुरुआत में इस गाड़ी को लांच किया जा सकता है।इस कार्ड के डाइमेंशन और माइलेज से जुड़ी जानकारियां सामने आई है।

New WAP

पहले से लंबी होगी 2024 Maruti Swift

बता दे कि यह गाड़ी पहले से ज्यादा लंबी होगी। लेकिन इसकी चौड़ाई और ऊंचाई थोड़ी कम होने वाली है। 2024 स्विफ्ट का माइलेज मौजूदा मॉडल के तुलना में काफी अच्छा साबित हो सकता है। बात अगर 2024 के नए स्विफ्ट मॉडल के डाइमेंशन की करें तो इसकी लंबाई 3860mm जबकि पुरानी स्विफ्ट की लंबाई 3845mm होने वाली है।

बात अगर इसके माइलेज की करें तो 2024 स्विफ्ट का नॉन हाइब्रिड CVT का माइलेज 23.4KMPL है और पुरानी स्विफ्ट MT का माइलेज 22.38kmpl होगा। दूसरी तरफ पुरानी स्विफ्ट के AMT का माइलेज 22.56Kmpl है।

13 कलर ऑप्शन में यह दिखेगी आपको

नई जनरेशन की स्विफ्ट 13 कलर ऑप्शन में आपको दिखाई देने वाली है। इसमें जो सिंगल टोन और चार डुएल टोन कलर शामिल होंगे। इसके कलर्स के अगर बात करें तो इसमें मोनोटोन सीट्स फ्रंटियर ब्लू पर्ल मैटेलिक, कॉल येलो मैटेलिक, बर्निंग रेड पर्ल मैटेलिक, फ्लेम ऑरेंज पर्ल मैटेलिक आदि कलर में यह आने वाली है।

New WAP

Also Read: पंजाब नेशनल बैंक का अजीबोगरीब कारनामा, एक अकाउंट नंबर 2 लोगों को किया जारी, मचा हड़कंप

जानीए न्यू जनरेशन स्विफ्ट की अन्य डीटेल्स

स्विफ्ट के नए जेनरेशन की बात करें तो इसमें भी एक डेवलपिंग डिजाइन आपको देखने को मिलेगा। इसके फ्रंट फेशियल पर ग्रिल के लिए एक नई डिजाइन के साथ आपको क्रोम ग्रिल भी मिलेगा। इसमें जालीदार डिजाइन भी आपको देखने को मिलेगा। केबिन में बड़े बदलाव की उम्मीद देखी जा रही है लेकिन सुजुकी ने कई मौजूदा कंपोनेंट को भी बरकरार रखते हुए अपग्रेड का रास्ता चुना है।

google news follow button