इजराइल में आयोजित हुए मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में भारत की और से प्रतिनिधित्व कर रही चंडीगढ़ की रहने वाली हरनाज संधू ने 80 देशों की सुंदर प्रतियोगियों को कड़ी टक्कर देते हुए 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर लिया। बता दें कि यहां खबर सामने आने के बाद से ही लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से हरनाज संधू को देशभर से शुभकामनाएं दी जा रही है। आज सोशल मीडिया पर हर तरफ हरनाज संधू छाई हुई है।
उन्होंने इतने बड़े मंच पर पूरे देश का नाम गौरवान्वित कर दिया है। उनकी इस कामयाबी के बाद से ही उनके जीवन से जुड़ी तमात जानकारी और उनके जर्नी के बारे में खबरे चल रही हैं। आपको बता दें कि मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली हरनाज सिंधू ने अपनी जर्नी के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि उन्होंने यहां तक का सफर तय करने के लिए काफी परेशानियों का भी सामना किया है। उन्होंने बताया एक समय ऐसा था जब होने उनके शरीर के लिए लोगों द्वारा काफी सुनने को मिलता था।
दुबले पतले होने की वजह से सुने थे ताने
उन्होंने बताया था कि वह अपने दुबले शरीर के चलते काफी दुविधा में भी रही है क्योंकि जो उन्हें देखता वहां उन्हें काफी ताने मरते थे। इतना ही नहीं उन्होंने चंडीगढ़ की रहने वाली हरनाज संधू के लिए इतने बड़े मंच पर पहुंचने के लिए काफी मेहनत भी करना पड़े एक समय ऐसा था जब से दुबले पतले होने की वजह से काफी ताने भी सुन चुकी है लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और पीछे पलट कर नहीं देखा। वे खुद भी जानती थी कि यहां सफर काफी कठिन होने वाला है।
लेकिन वे मन में ठान कर बैठी थी के कुछ अच्छा और अलग ही उनको कर कर दिखाना है। इसके लिए हरनाज संधू जमकर मेहनत की और जी जान से लग गई अपने आप को इस काबिल बनाया कि इतने बड़े मंच पर देश का प्रतिनिधित्व कर सके अपने आप को इस काबिल बनाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की और कोई पसीना बहाया है। हाल ही में हरनाज का एक वीडियो सामने आया जिसमें उनका शानदार ट्रांसफार्मेशन जर्नी के वारे में जानकारी दी गई हैं।
लेकिन आज उन्होंने जैसे ही मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया उसके बाद से ही उनके नाम की चर्चा देश और दुनिया में चल रही है अब सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जिनमें उनका एक इमोशनल वीडियो भी खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि जैसे ही मंच पर उनकी जीत का अनाउंसमेंट हुआ वैसे ही वह फफक कर रो पड़ी और अपना खुशी का इजहार किया। आज उन्होंने 21 साल बाद देश को बड़ी सफलता दिलवाई है।