आकाश अम्बानी की तरह उनकी साली दिया की हुई थी शाही शादी, मनामा बहरीन में किया गया था आयोजन

Follow Us
Share on

हिंदुस्तान की सबसे महंगी शादियों में अम्बानिस की बेटी ईशा अम्बानी-आनंद पीरामल और आकाश अम्बानी-श्लोका मेहता की हुयी थी। ये शादी इतनी लाइमलाइट में रही थी की देश क्या पूरी दुनिया में चर्चा का विषय रही थी। अम्बानी फैमिली की इस शादी में कई देशो के बड़े बड़े लोग और हस्तिया शामिल थी। लेकिन क्या आपको पता है की आकाश अम्बानी की साली यानी की श्लोका मेहता की बड़ी बहन की शादी भी किसी शाही शादी से कम नहीं थी, ये शादी थी दीया मेहता और आयुष जातिया की थी।

New WAP

Diya Mehta Jatia

दीया मेहता और आयुष जातिया की शादी के बारे में हम आपको बताएँगे पर उसके पहले इनके परिवार के बारे में जान लेते है। रसेल अरुणभाई मेहता एक बिजनेसमैन है जो की रोजी ब्लू इंडिया के प्रबंध निदेशक हैं, रसेल ने ज्वैलरी डिज़ाइन करने वाली मोना मेहता से शादी की थी। बिजनेसमैन रसेल और मोना मेहता का एक बेटा है विराज मेहता, और दो बेटियां है जिनका नाम दीया मेहता और श्लोका मेहता है। रसेल के बेटे विराज की शादी ईस्टर्न शिपिंग कंपनी के मालिक भरत शेठ की बेटी निशा शेठ से हुई थी, जिससे विराज की अब 2 बेटियां भी है।

Russell Arunbhai Mehta Diya Mehta

New WAP

रसेल मेहता की छोटी बेटी श्लोका मेहता ने साल 2019 में आकाश अम्बानी से शादी की थी और इन दोनों को 2020 में एक बेटा भी हुआ है, जिसका नाम पृथ्वी अम्बानी रखा गया है। श्लोका की बड़ी बहन दीया की शादी साल 2017 में आयुष जातिया के साथ हुई थी, जो की अमिता जातिया (एमडी हार्डकैसल रेस्टोरेंट्स – मैकडॉनल्ड्स की भारतीय फ्रेंचाइजी) के बेटे है और आयुष जातीया भी मेकडी इंडिया फ्रेंचाइजी के मैनेजिंग डायरेक्टर है। इन दोनों की शादी साल 2017 में मनामा में हुयी थी, इनकी शादी में अमेरिका से लेकर ब्रिटैन और बेल्जियम सहित कई देशो से मेहमान आये थे।

Ayush Diya Mehta Jatia

दिया-आयुष की सेरेमनी मुड्डा टिक्का से स्टार्ट हुई और फिर मेहंदी और संगीत कार्यक्रम हुआ, शादी की सभी रस्मे यहीं हुयी थी। बाकी संगीत कार्यक्रम का आयोजन एक प्राइवेट आइलैंड पर हुआ था। करिश्मा कपूर से लेकर करीना कपूर, रणबीर कपूर के कजिन अरमान जैन और पत्नी अनिसा मल्होत्रा और आमिर खान जैसे कई बॉलीवुड के दिग्गज लोग शामिल हुए थे। दीया और आयुष की शादी पहली भारतीय शादी कहलाती है,जो बहरीन में हुई।

Designer Abu Jani Sandeep Khosla

संगीत पर दीया ने यूनिवर्सल गोल्ड कलर के साथ एक चिकनकारी लहंगे में श्लोका और अपनी बेस्ट फ्रेंड ईशा अम्बानी के साथ मैचिंग किया था। दीया के लहंगे को अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिज़ाइन किया गया था।


Share on