29 C
Mumbai
Sunday, March 26, 2023
spot_img

34वें साल में दुल्हन बनीं ‘चक दे इंडिया’ की ‘कोमल चौटाला’, Chitrashi Rawat ने हनीमून प्लान पर दिया चौंकाने वाला जवाब

Chitrashi Rawat Wedding: चक दे इंडिया फिल्म में कोमल चौटाला का किरदार निभाने वाली हरियाणवी लड़की चित्राशी रावत शादी के बंधन में बंधी है। काफी सालों से अपने बॉयफ्रेंड ध्रुवादित्य भगवानी के साथ उन्होंने सात फेरे ले लिए हैं जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। शादी में फिल्म चक दे इंडिया के कई को स्टार सभी पहुंचे थे। अभिनेत्री विद्या मालवाड़े ने कोमल चौटाला की शादी की तस्वीरों को शेयर किया है।

New WAP

chitrashi rawat marriage

फिल्म चक डे इंडिया में छोटे से कद की कोमल चौटाला ने अपने अभिनय से सभी को काफी प्रभावित किया था। ठीक उसी तरह चित्राशी रावत आज भी शादी के लाल जोड़े में काफी खूबसूरत लग रही थी। चित्रसी के बॉयफ्रेंड ध्रुवादित्य भगवानी ने शेरवानी को पसंद किया था अपने इस खास दिन के लिए। चित्राशी रावत और ध्रुवादित्य के वेडिंग फोटो में वह अपने दोस्तों परिवार और करीबियों के संग मौज मस्ती करते नजर आए।

chitrashi rawat marriage 1

नवविवाहित जोड़े की शादी की तस्वीरें को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिला है और सभी लोग कपल्स को बधाई दे रहे हैं। नवविवाहित जोड़े ने अपनी शादी के लिए छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर को चुना था। दोनों की शादी काफी साधारण तरीके से पूरी की गई है। दूल्हे ध्रुवादित्य ने चित्राशी को सिर पर किस करते हुए फोटो शेयर की है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

New WAP

chitrashi rawat marriage 2

ध्रुवादित्य भगवानी और चित्राशी रावत पिछले 11 सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे और अब जाकर उन्होंने सादगी पूर्वक सात फेरे लिए है चित्राशी रावत देहरादून की रहने वाली है और उनकी प्रारंभिक शिक्षा गुरु नानक अकादमी रायपुर रोड से पूरी हुई है। तो वही ध्रुवादित्य भगवानी रायपुर छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। चित्राशी रावत से जब उनके हनीमून प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी उनके पास इसके बारे में सोचने का समय नहीं है इसके बारे में बाद में देखा जाएगा।

Stay Connected

273,096FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow
Follow Us on Google Newsspot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!