Rajasthan CM Networth : जानीए सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों की सूची में कहा है राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा? जानिए कितना है नेटवर्थ

Follow Us
Share on

Rajasthan CM Networth : मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान में CM को लेकर सस्पेंस बीजेपी ने खत्म कर दिया। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बना दिया है और मध्य प्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव को चुना गया है और अब राजस्थान में भी मुख्यमंत्री का चुनाव हो गया है।

New WAP

वसुंधरा राजे के नाम के बीच में बीजेपी ने बड़ा सरप्राइज दे दिया है। भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री के रूप में चुन लिया है। कुल मिलाकर तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री की तस्वीर साफ कर दी गई है और तीनों जगह एक नए चेहरे को मौका मिला है।

जानिए कितना है Rajasthan CM Networth

राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा की कुल संपत्ति की अगर बात करें तो चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार उनके पास टोटल 1.5 करोड रुपए की संपत्ति है। इसमें 43 लाख रुपए चल और एक करोड़ अचल संपत्ति शामिल है।

जानिए मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव की संपत्ति

मोहन यादव उज्जैन दक्षिण सीट से तीन बार विधायक बन चुके हैं।उन्होंने नामांकन के दौरान हलफनामा जमा किया उसके अनुसार उनके पास टोटल 42 करोड रुपए की संपत्ति है। मोहन यादव के पास 1.41 लख रुपए नगद और उनकी पत्नी सीमा यादव के पास 3.38 लख रुपए नगद है। अगर बैंक अकाउंट में जमा पैसों की बात करें तो उनके पास टोटल 28 करोड़ 68 लाख 44000 है।

New WAP

जानिए मोहन यादव के पास कितने रुपए की है ज्वेलरी

मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव और उनकी पत्नी ने शेयर डिबेंचर और बोनस में लगभग 6 करोड़ 42 लाख 71317 करोड रुपए निवेश किया है। मोहन यादव के पास टोटल ₹800000 की ज्वेलरी है और उनकी पत्नी के पास 250 ग्राम सोना और 1.5 किलो चांदी है यानी की 15 लाख की ज्वेलरी है।

यह भी पढ़ें : भारतीय वैक्सीन किंग ने लंदन में खरीदी 2023 की सबसे महंगी बिल्डिंग, जानिए 103 साल पुरानी बिल्डिंग की खासियत

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संपत्ति

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव को बनाया गया है और उनके परिवार के पास टोटल 3 करोड़ 80 लाख 81 हजार 550 रुपए की संपत्ति है। विष्णु देव साईं मध्य प्रदेश के मोहन यादव के तुलना में संपत्ति के मामले में बहुत पीछे हैं।


Share on