ISI Mark Ceiling Fan : हमेशा के लिए बंद होने वाले है यह सीलिंग फैन, केंद्रीय मंत्री ने खरीदने वालों को दी यह चेतावनी

Follow Us
Share on

ISI Mark Ceiling Fan : घर में सीलिंग फैन भारतीयों को काफी पसंद आता है। ठंड की शुरुआत में और ठंड के जाते-जाते सीलिंग फैन ऑन करने की जरूरत पड़ती है। समय के साथ-साथ फैन को आज कर बदलना भी पड़ता है। आपने अगर फरवरी 2024 में सीलिंग फैन खरीदने का प्लान बनाया है तो केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आपको एक सलाह दिया है।

New WAP

वीडियो शेयर करके केंद्रीय मंत्री ने कहीं बड़ी बात

मिनिस्ट्री ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री पीयूष गोयल ने 24 नवंबर को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो शेयर करके पीयूष गोयल में फरवरी 2024 से सीलिंग फैन खरीदारों के लिए एक सूचना दी है। उन्होंने कहा कि फरवरी 2024 से सीलिंग फैन खरीदने के नियम में बड़ा बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि जब भी आप fan खरीदे तो उसपर ISI मार्क जरूर देखें।

फरवरी 2024 से बंद होंगे बिना ISI Ceiling Fan

फरवरी 2024 से सभी सेलिंग पंखों को भारतीय मानक ब्यूरो के द्वारा दिए गए ISI चिन्ह को लगाना जरूरी कर दिया गया है। मंत्रालय ने सभी पंखा निर्माता को गुणवत्ता नियंत्रण आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि अब ISI के बिना कोई भी पंखा नहीं बेचा जाएगा।

यह भी पढ़ें : धोने के बाद तुरंत इस मशीन में डाल दे कपड़े बेहद खास तरीके से आयरन और फोल्ड होंगे कपड़े

New WAP

नियम नहीं मानने वालों पर होगी बड़ी कार्रवाई

मंत्रालय ने अपनी अधिसूचना में स्पष्ट कर दिया है कि यदि दिशा निर्देशों का पालन नहीं होता है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। इसके साथ ही ₹200000 का जुर्माना और 2 साल तक का कैद हो सकता है। इसके अलावा बार-बार अगर कोई इसका उल्लंघन करता है तो ₹500000 का जेल और 10 गुना तक की वसूली की जाएगी।


Share on