Best Off Roading SUV : भारत की बेहतरीन ऑफ रोडिंग SUV कम दाम में खरीदना चाहते हैं, तो यह है सबसे बढ़िया ऑप्शन, देखें लिस्ट

Follow Us
Share on

Best Off Roading SUV : आप अगर ऑफ रोडिंग एसयूवी खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल में इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं। भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में ऑफ रोड कारों की लिस्ट काफी लंबी है। लिस्ट में आपको Maruti Suzuki jimny, force Gurkha आदि गाड़ियां देखने को मिल जाएगी।

New WAP

जानिए कौन है Best Off Roading SUV

ऑफ रोडिंग के लिए भारतीय मार्केट में कई गाड़ियां मौजूद है जिसे युवा खूब पसंद करते हैं। आप भी अगर ऑफ रोडिंग के लिए गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो इस लिस्ट पर आपको नजर डालना चाहिए।

Maruti Suzuki Jimny

Auto Expo 2023 मैं पहली बार जिम्नी को भारतीय बाजार के लिए घोषित किया गया तब से यह भारत में काफी पॉप्युलर है। इसमें 1.5 लीटर के सीरीज नेचरली एस्पायरेटेड पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित होता है। इसमें 103 bhp और 134nm टॉर्क उत्पन्न होता है। यह एसयूवी एएमटी और मैन्युअल दोनों ही ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है। एक ऑफ रोड एसयूवी होने के कारण इसमें आपको 4X4 सिस्टम भी मिलता है।

Mahindra Thar SUV

Mahindra Thar नहीं पीढ़ी के लिए साल 2020 में लॉन्च किया गया था। यह अभी भी भारतीय बाजार में हॉट केक की तरह बिक रही है। भारतीय बाजार में युवा पीढ़ी को यह बहुत पसंद आती है और बड़े पैमाने पर इसकी बिक्री होती है। भारतीय बाजार में इस गाड़ी के रियल व्हील ड्राइव वर्जन को लांच किया गया जिससे एसयूवी की कीमत में काफी गिरावट आई। आप इसे पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ खरीद सकते हैं।

New WAP

यह भी पढ़ें : Jimny vs Thar vs Gurkha SUV Camparison : कौन सी है Off Road के लिए बेहतर विकल्प खुद तय कर ले

Force Gurkha

थार की तरह फोर्स गुरखा भी तीन दरवाजा वाली बॉडी स्टाइल में दिखती है। लेकिन इसके आकार के कारण इसकी रोड प्रजेन्स महिंद्रा थार से ज्यादा होती है। यह एसयूवी एक स्नोकरल और फैक्ट्री लॉकिंग फ्रंट और रियल डिफरेंशियल के साथ आती है। यह एक जबरदस्त SUV है जिसे भारतीय मार्केट में खूब पसंद किया जाता है। इसमें 2.6-लीटर डीजल इंजन है, जो 89 बीएचपी और 250 एनएम उत्पन्न करता है।


Share on