पति ने छोड़ी दुनिया तो महिला ने रखी हिम्मत, रिक्शा चलाकर कर रही परिवार का गुजारा, आनंद महिंद्रा भी हुए मुरीद

Follow Us
Share on

Paramjit Kaur Female Rickshaw Driver: देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के मालिक आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और हमेशा ही वह लोगों को मोटिवेट करने वाली बातों को शेयर करना पसंद करते हैं। आए दिन उनके ट्वीट चर्चाओं का विषय बने रहते हैं। ऐसे में हाल ही में उन्होंने एक महिला की कहानी अपने ट्विटर से साझा की है। जिसे लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया है।

New WAP

Paramjit Kaur E-Rickshaw

बता दें कि उन्होंने जिस महिला की कहानी को शेयर किया है वह महिला आज ई रिक्शा चला कर अपने परिवार का लालन पालन कर रही है। गौरतलब है कि पति के निधन हो जाने के बाद परिवार की सारी जिम्मेदारी महिला के ऊपर आ गई ऐसे में उन्होंने अपने आप को मजबूत करते हुए ई-रिक्शा खरीदा और आज उसी से कमाई कर घर को चला रही है। यह कहानी लोगों को काफी इमोशनल करने के साथ प्रेरणा भी दे रही है।

समाज के लिए मिसाल है परमजीत

गौरतलब है कि यह कहानी पंजाब की रहने वाली नाम परमजीत कौर की है। जिन्होंने पति का साथ छूट जाने के बाद जिम्मेदारियों को समझा और मजबूरियों के सामने घुटने नहीं टेके और डेट कर उनका सामना किया आज वह ई रिक्शा चला कर अपने परिवार का लालन पालन कर रही है और लोगों के लिए आज एक बड़ी प्रेरणा बनी हुई है। उनकी इस कहानी को जानकर आनंद महिंद्रा भी काफी इंप्रेस हुए उनके इस ट्वीट पर काफी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

परमजीत कौर आज उन महिलाओं के लिए काफी बड़ी मिसाल बनी हुई है जो कि थोड़ी बहुत गुस्सा आने पर परिस्थितियों से समझौता कर लेती है। लेकिन उन्होंने अपनी परिस्थितियों को देखकर अपने आप से एक समझौता किया और आज समाज में पूरे शान के साथ अपना काम कर रही है और अपने परिवार को भी पाल रही है पति के गुजर जाने के बाद उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझा है।

New WAP


Share on