25 C
Mumbai
Saturday, March 25, 2023
spot_img

Viral Video: हिंदुस्तानी भाऊ ने लगाई बॉलीवुड actor को लताड़, कहा जनता ने 25, 50 रुपए के टिकट से पहुंचे हैं महलों तक

हिंदुस्तानी भाऊ आज सोशल मीडिया पर काफी चर्चित नाम है बता दें कि उन्हें विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के दौरान भी देखा गया था हिंदुस्तानी भाऊ अपनी विभाग बातों के लिए हमेशा चर्चाओं का विषय बने रहते हैं। बता दें कि कुछ समय पहले ही उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ गई थी। उन्होंने एजुकेशन के लिए प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों की मदद की थी इसके चलते उन पर केस भी दर्ज हुआ था।

New WAP

Hindustani Bhau angry on bollywood actor

जिसके बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ गया था। बता दें कि हिंदुस्तानी भाऊ का नाम विकास फाटक है जो सोशल मीडिया पर हमेशा किसी ना किसी बात को लेकर चर्चाओं का विषय बने रहते हैं वह हमेशा अपनी बात को बड़ी बेबाकी के साथ रखना पसंद करते हैं। यही कारण है कि लोगों को वे काफी ज्यादा पसंद भी आते हैं। हाल ही में उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए बॉलीवुड कलाकारों पर तंज कसा है।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने इस दौरान कहा कि जनता ने ही आज महलों में बैठे लोगों को 25 50 रुपए की टिकट खरीद के यहां तक पहुंचाया है। तो उन्हें बाहर निकल कर लोगों की सेवा करनी चाहिए। महलों में बैठे रहने से कुछ नहीं होता है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी कमाई का 70 परसेंट पैसा लोगों की सेवा करने में खर्च करते हैं।

New WAP

उन्होंने बताया कि उनकी एंबुलेंस चलती है तो 24 घंटे फ्री में लोगों की मदद करती है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई से लेकर अस्पताल तक कई लोगों की मदद कर चुके हैं और लगातार कर रहे हैं। लेकिन वे इन बातों को किसी के सामने बोलना पसंद नहीं करते क्योंकि बोलने से क्या होता है जो होता है वह करने से होता है। हिंदुस्तानी भाऊ का यह वीडियो काफी ज्यादा चर्चाओं में चल रहा है और लोग उनका समर्थन भी कर रहे हैं।

Stay Connected

273,096FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow
Follow Us on Google Newsspot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!