Urvashi Dholakia : टीवी जगत की इस मशहूर अभिनेत्री की बिगड़ी तबीयत, आनन-फानन में अस्पताल में हुई एडमिट

Follow Us
Share on

Urvashi Dholakia : मशहूर टीवी शो “कसौटी जिंदगी की” को कौन भूल सकता है। यह सीरियल लोगों को बेहद पसंद था और अभी भी जब इस पुराने सीरियल को दिखाया जाता है तो बड़े पैमाने पर लोग इसे देखते हैं। इस सीरियल की खलनायक का मालिक का आज भी लोगों के नजरों में अपनी अलग पहचान बनाई हुई है।

New WAP

हॉस्पिटल में भर्ती हुई Urvashi Dholakia

छोटे पर्दे की कमालिका को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उर्वशी ढोलकिया के बेटे क्षितिज ढोलकिया ने सोशल मीडिया पर अपनी मां की तबीयत खराब होने की जानकारी फैंस को दिया है। उर्वशी का नाम छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री में शामिल है और उनसे जुड़े सभी खबरों को जानने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं।

एक्ट्रेस के बेटे ने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह खबर शेयर किया है की एक्ट्रेस की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है। वह अस्पताल में एडमिट है और उन्होंने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम अकाउंट से दिया है। सामने आई तस्वीरों को देखकर आप जान सकते हैं की वास्तविक में एक्ट्रेस की तबीयत खराब है।

वीडियो देखकर फैंस की परेशानियां बढ़ गई है और वह जल्द से जल्द उर्वशी के ठीक होने की कामना कर रहे है। सामने जानकारी के अनुसार उर्वशी ढोलकिया मुंबई के नानावटी अस्पताल में एडमिट है।

New WAP

यह भी पढ़ें : साल 2024 में टेलीविज़न पर धमाल मचाने आ रही है मिर्जापुर 3 सहित यह वेब सीरीज, देखे लिस्ट

अपनी खूबसूरती और बेहतरीन ऐक्टिंग के वजह से उर्वशी ढोलकिया ने फैंस के दिलों में एक अलग पहचान बनाई है। सोशल मीडिया पर उनकी एक तगड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं। अब फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।


Share on