क्या आपने देखा है भारत का एक रहस्यमय कुंड जहां ताली बजाते ही ऊपर उड़ने लगता है पानी

Follow Us
Share on

दुनिया में कई रहस्यमय चीजें होती है जो हैरान करने वाली होती है। इस समय सोशल मीडिया पर एक रहस्यमय कुंड सुर्खियां बटोर रहा है। बताया जा रहा है कि इस रहस्यमय कुंड के सामने हाथ से ताली बजाने से पानी ऊपर उठने लगता है जिसके बारे में आप जानकर हैरान रह जायेंगे।

New WAP

Dalahi Kund 1

जी हां ये रहस्यमय कुंड झारखंड के बोकारो जिले में स्थित है। इस कुंड को देखने के लिए दुनियाभर से लोग पहुंचते है। इस कुंड के सामने हाथ से ताली बजाने से इस कुंड में भरा पानी ऊपर उठने लगता है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि पानी मानो बर्तन में पानी उबल रहा हो। वैसे तो वैज्ञानिकों ने ऐसी कई रहस्यमय चीजों का पता लगा लिया है, लेकिन अभी तक इस कुंड के रहस्य के बारे में पता नही लगा पाए है।

Dalahi Kund 2

New WAP

बता दें कि इस कुंड में ताली बजाने पर पानी उठने की ख़बर ने सभी हो अचंभित कर दिया है। जिस कुंड की बात हम कर रहे है उसका नाम दलाही कुंड है जो झारखंड में काफी मशहूर है। ये कुंड कंक्रीट से बना है। इतना ही नहीं इस कुंड में कई रहस्य छुपे है। बताया जाता है कि इस कुंड का पानी मौसम के विपरित होता है, जहां गर्मी में ठंडा तो वहीं ठंड में गर्म पानी रहता है।

Dalahi Kund 3

वहीं बताया जाता है दलाही कुंड में नहाने से चर्म रोग दूर हो जाता है। बताया जाता है कि इस कुंड के पास दलाही गोसाईं नामक देवता की डोली बनी हुई है। इसकी पूजा करने के लिए हर रविवार को लोग पहुँचते है।

Dalahi-Kund-4

बहरहाल जो भी हो लेकिन इस दलाही कुंड में चर्म रोग दूर होने की वजह से यहां कई बीमार दुःखी लोग पहुँचते है। वहीं इस कुंड में नहाकर अपने रोग से निजात पाते है। वहीं आपको ये भी बता दें कि मकर संक्रांति के अवसर पर दलाही कुंड के पास मेला लगता है। जिसमें दूर दराज से लोग अपने परिवार के साथ पहुंचते है।


दलाही कुंड इस समय सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वहीं इस खबर के वायरल होने के बाद लोगों के द्वारा तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी जा रही है।


Share on