Orxa Mantis EV : मार्केट में धमाल मचाने आई पहले एल्मुनियम से बनी इलेक्ट्रिक बाइक, 221 किमी देगी रेंज, जाने कीमत

Follow Us
Share on

Orxa Mantis EV : आज के समय में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए सभी कंपनियों के द्वारा लगातार इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। यह गाड़ी महंगी होती है लेकिन शानदार फीचर्स के साथ आती है।

New WAP

एल्युमिनियम चेचिस से बनी Orxa Mantis EV

इलेक्ट्रिक वाहन और एनर्जी सिस्टम कंपनी ओरक्शा ने अपनी प्रमुख इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल मेंटिस को लांच किया है। इसका वजन 182 किलोग्राम है और यह अभी के समय की इलेक्ट्रिक सेगमेंट की सबसे हल्की गाड़ी है।

इसको दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। पहला कलर ऑप्शन अर्बन ब्लैक और दूसरा जंगल ग्रे है। बता दे कि यह अभी तक की सबसे हल्की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बन गई है। इसकी कीमत 3.6 लाख रुपए है और कंपनी चाहे तो ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर भी इसको बुक कर सकते हैं। 21 नवंबर को लांच होने के साथ है इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी गई।

जानिए क्या है इसकी टॉप स्पीड और रेंज

New WAP

मेंटिस इलेक्ट्रिक बाइक के टॉप स्पीड की बात करें तो इसकी टॉप स्पीड 135 किलोमीटर प्रति घंटा है। मात्र 8.1 सेकंड में यह 0km/h से लेकर 100km/h का रफ्तार पकड़ सकती है। इस गाड़ी में 8.9kWh का बड़ा बैट्री पैक मिलता है जिसके बदौलत यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 221 किलोमीटर तक की रफ्तार पकड़ सकती है।

यह भी पढ़ें : यह है दुनिया की सबसे महंगी कार, कीमत है है इतनी की अंबानी-अडानी करोड़पतियों के छुटते हैं पसीने

भारत की यह बनी पहली एल्युमिनियम चेचिस वाली बाइक

यह मॉडल फुली कास्ट एयरोस्पेस ग्रेड ऑल अल्युमिनियम फ्रेम के साथ आता है। यह पहले अल्युमिनियम चेचिस वाली बाइक है। इस बाइक ड्यूल रेडिएंट थर्मल मैनेजमेंट के साथ एडवांस BMS, IP67 रेटेड बैटरी केस और फुल डिजिटल 5 इंच TFT डैशबोर्ड मिलता है।


Share on