Elvish Yadav Net Worth : एल्विश यादव की मुश्किल दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। कुछ समय पहले एल्विश यादव एक केस में फंसे जिसमें मेनिका गांधी ने उनपर केस किया था। अब एल्विश यादव की परेशानियां बढ़ती जा रही है।
लक्ज़री लाइफ जीते हैं एल्विश यादव
यूट्यूबर एल्विश यादव काफी लग्जरियस लाइफ (Elvish Yadav Net Worth) जीते हैं, अधिकतर लोगों का कहना है कि एल्विश यादव इतना पैसा लाते कहां से हैं और कुछ लोग उनके इस लग्जरियस लाइफस्टाइल को देखकर हैरान हो जाते हैं।
हालांकि अब उनके माता-पिता ने बड़ा खुलासा किया है और कहा है कि उनके बेटे के पास एक भी पैसा नहीं है। एल्विश यादव अपने दोस्तों से पैसा मांग कर अपना खर्च चलाते हैं।
उनके पिता ने कहा कि उनके पास सेकंड हैंड गाड़ियां है और वह अपने दोस्तों की गाड़ियां मांग कर ब्लॉग बनाते हैं। 8 करोड़ के फ्लैट की जो बात थी वह बिल्कुल झूठी थी क्योंकि उनके पास एक भी पैसा नहीं है।
एल्विश यादव के पिता ने यहां तक कहा कि उनके बेटे के ऊपर काफी ज्यादा कर्ज हो गया है। कर्ज के वजह से एल्विश यादव परेशान रहते हैं और वह अपने माता-पिता से पैसे मांग कर खर्च चलाते हैं।
Also Read : जानिए कैसे एक नेपाली भारत में बन गया 30000 करोड़ का मालिक, पढ़ें आचार्य बालकृष्ण की कहानी
एल्विश यादव की गिरफ्तारी होने के बाद से उनके माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। कुछ लोगों का कहना है कि एल्विश यादव ने अपनी गलती कबूल की है वही उनके पिता ने कहा कि यह बिल्कुल झूठी खबर है क्योंकि मेरे बेटे ने कोई गलती नहीं की है तो कबूल क्यों करेगा।