शराब पीना लोगों को पड़ा महंगा, नशे में पिया सैनिटाइजर, धोना पड़ी जान से हाथ

Photo of author

By Viralsandesh News Desk

sanitize drink during party

श-रा-ब के न-शे में लोग ना जाने क्या-क्या कर बैठते हैं। यह न-शा कई बार इतना महंगा पड़ जाता है की जा-न से हाथ धोना पड़ता है। ऐसे ही एक घटना देखी गई रूस के मगरिबी (पश्चिमी) हिस्से में मौजूद तातिनसकी जिले के तोमतोर गांव में जहां कुछ लोग श-रा-ब पार्टी कर रहे थे। श-रा-ब का यह नशा उनके सर कुछ ऐसा चढ़ा जिसने उन्हें जीवन के अंत पर पहुंचा दिया।

New WAP

हुआ कुछ यूं कि 9 लोग मिलकर श-रा-ब की पार्टी कर रहे थे। जब श-रा-ब खत्म हो गई तो न-शे में डू-बे इन लोगों को ना जाने क्या सूझी की इन्होंने हैंड सैनिटाइजर को ही पी लिया। इस सैनिटाइजर में 69 फीसदी मेथलाॅल मौजूद था। जो 9 में से 7 लोगों की जा-न जाने की वजह बन गया। पॉइ-ज-निंग की वजह से 7 लोगों ने द-म तोड़ दिया और दो कोमा में चले गए, जिनका इलाज जारी है।

इस घटना में पहले 3 लोगों की जा-न चली गई। जिसमें 41 साल की एक महिला और 59 साल के दो पुरुष शामिल है। इसके बाद बाकी के लोगों को तत्काल एयरक्राफ्ट के जरिए प्रांत की राजधानी याकुत्सक ले जाया गया। जहां 28, 32 और 69 साल के तीन अन्य लोग शरीर में ज-ह-र फैल जाने की वजह से नहीं बच सके। इसके बाद एक और व्यक्ति की जा-न जा चुकी है और बाकियों का इलाज जारी है।

मामला सामने आने के बाद सैनिटाइजर से पॉइ-ज-निंग होने का क्रिमिनल केस दर्ज किया गया है। वहीं रूस में कोरोना का कहर लगातार जारी है। सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में रूस पांचवें स्थान पर है और यहां अब तक 48,518 से ज्यादा लोग कोरोना के चलते अपनी जान गवां चुके हैं।

New WAP

google news follow button

Leave a Comment