MS Dhoni and Rishabh Pant : IPL ऑक्शन के बाद दुबई में साथ खेलते नजर आए धोनी और ऋषभ पंत, वीडियो ने बढ़ाई फैन्स की धड़कने

Follow Us
Share on

MS Dhoni and Rishabh Pant : मंगलवार को दुबई में आईपीएल 2024 के लिए नीलामी का आयोजन किया गया था। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा रहा है की नीलामी के बाद भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत टेनिस खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

New WAP

दिल्ली के साथ नीलामी में मौजूद थे MS Dhoni and Rishabh Pant

ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल के साथ ऑक्शन में मौजूद थे और उन्होंने कई खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई। आईपीएल 2024 में पेंट के दिल्ली की टीम में वापसी की चर्चाएं तेज है लेकिन वह विकेट कीपिंग नहीं करेंगे बल्कि एक बल्लेबाज और कप्तान के रूप में टीम का समर्थन कर सकते हैं।

2022 में हादसे का शिकार हुए थे ऋषभ पंत

साल 2022 में ऋषभ पंत दिसंबर में बुरी तरह से घायल हुए थे। एक्सीडेंट के बाद लंबे समय से वह क्रिकेट से दूर है और आईपीएल 2023 में भी वह भाग नहीं ले पाए। रिपोर्ट्स की माने तो अगले साल वह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।

आईपीएल की नीलामी में शामिल नहीं हुए धोनी

ऋषभ पंत ने पिछले दिनों एक वीडियो जारी करके कहा था कि वह 100% रिकवर होने की कोशिश कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ नीलामी में भाग नहीं लिए थे लेकिन एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धोनी और पेंट टेनिस खेलते हुए नजर आए।

New WAP

Also Read : धोनी के जिगरी यार सुरेश रैना ने रोहित शर्मा को लेकर दिखाया अंबानी को आईना, ‘उनकी एमएस धोनी जैसी इज्जत है…’

यह वीडियो देखकर लोगों के दिमाग में एक ही सवाल है कि आखिर क्यों चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बड़े खिलाड़ी एक साथ खेल रहे हैं। हालांकि दोनों टेनिस क्यों खेल रहे हैं यह बात अभी तक साफ नहीं हो पाया है।


Share on