Bollywood Controversy 2023 : साल 2023 में कंट्रोवर्सी में बने रहे यह सेलेब्स, किसी की बिकनी तो किसी के KISS ने किया जमकर बवाल

Follow Us
Share on

Bollywood Controversy 2023 : साल 2023 अपने अंतिम पड़ाव पर है और इसके बाद नया साल यानी की 2024 आने वाला है। बेसब्री से लोग 2024 का इंतजार कर रहे हैं। कुछ बॉलीवुड एक्टर एक्ट्रेस के लिए 2023 काफी अच्छा साबित हुआ वहीं कई बॉलीवुड के एक्टर एक्ट्रेस विवादों में फंसे रहे।

New WAP

हम आपको Bollywood Controversy 2023 में कुछ ऐसे एक्टर एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जो विवादों में फंसे रहे। साल 2023 उनके लिए कंट्रोवर्सी से भरा साबित हुआ।

रणबीर कपूर फिल्म एनिमल (Ranbir Kapoor Animal)

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल अभी सिनेमाघर में रिलीज हुई और इसमें रणबीर कपूर को हिंसक दिखाया गया। इसको लेकर काफी बहस हुई और कांग्रेस के सांसद रंजीत रंजन ने इस मामले को संसद में उठाया था। उनका मानना था कि एनिमल फिल्म और रणबीर कपूर का रोल समाज के लिए एक बीमारी है।

रश्मिका मन्दना (Rashmika Mandanna)

साउथ की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदांना कंट्रोवर्सी में इस साल बनी रही। उनका डीप फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिससे सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ी थी।

New WAP

ओम रावत और कृति सेनन (Om Raut & Kriti Sanon)

डायरेक्टर ओम रावत की फिल्म आदि पुरुष को लेकर साल 2023 में काफी विवाद हुआ। इस दौरान कृति सनोन के भी काफी ट्रोल किया गया।फिल्म रिलीज होने से पहले ओम रावत और कृति सेनन एक मंदिर में दर्शन करने गए थे। इस दौरान दोनों ने हेलो किस किया जिस पर जमकर बवाल हुआ।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कॉफी विद करण में बड़ा खुलासा किया। वह अपने पति रणवीर सिंह के साथ नजर आई और इस एपीसोड में दीपिका ने कहा कि जब वह रणवीर सिंह के साथ मिल रही थी तो इस दौरान वह कहीं अन्य लोगों से भी मिल रही थी।

उन्होंने कहा कि मेरा किसी के साथ सीरियस रिलेशनशिप नहीं था मेरे दिमाग में सिर्फ रणवीर सिंह थे। इस बात को लेकर काफी विवाद हुआ था।

आलिया भट्ट रणबीर कपूर (Alia Bhatt Ranbir Kapoor)

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक कंपनी का लिपस्टिक वीडियो प्रमोशन किया था उसके बाद आलिया ने कहा कि वह ज्यादा लिपस्टिक रियल लाइफ में यूज़ नहीं करती हैं। क्योंकि उनके पति को लिपस्टिक पसंद नहीं है। इसके बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिश्ते की काफी आलोचना की गई।

यह भी पढ़ें : साल 2023 में इन 11 सितारों ने अपने फैंस को खूब रुलाया, दुनिया को अलविदा कह झकझोर दिया बॉलीवुड

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर (Nawazuddin Siddiqui & Avneet kaur)

मशहूर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ओट फिल्म टीकू वेड्स शेरू में दिखे थे। इस दौरान उन्होंने अवनीत कौर के साथ लिप लॉक किया था। 49 साल के नवाजुद्दीन सिद्दीकी और 21 साल की औरत कौर का यह सीन काफी कंट्रोवर्सी से भरा रहा।


Share on