मैच जीतने के बाद धोनी से ऑटोग्राफ लेते नजर आए दीपक चाहर, माही के अंदाज में जीता फैंस का दिल, देखें वीडियो

Photo of author

By DeepMeena

MS Dhoni

MS Dhoni Video: सोमवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL का फाइनल मुकाबला गुजरात और चेन्नई के बीच में खेला गया जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात में चेन्नई को 215 रनों का लक्ष्य दिया था पानी गिरने के बाद 15 ओवर में चेन्नई को 171 रन बनाने थे। जो कि उन्होंने काफी रोमांचक तरीके से बनाएं। आखिरी दो गेंदों पर 10 रन चाहिए थे।

New WAP

सर रविंद्र जडेजा ने एक छक्का और एक चौका मारकर चेन्नई सुपर किंग को पांचवीं बार विजय बनाया। मैच जीतने के बाद सभी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का ऑटोग्राफ लेते हुए नजर आए इसमें चेन्नई सुपर किंग के बॉलर दीपक चहर का भी नाम शामिल है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/StanMSD/status/1663293148079198208

जिसमें देखा जा सकता है कि दीपक महेंद्र सिंह धोनी से ऑटोग्राफ लेने के लिए उनके पीछे पड़ जाते हैं। ऐसे में धोनी उन्हें ऑटोग्राफ नहीं देते हैं। लेकिन दीपक उनके पीछे ही पड़ जाते हैं। इस दौरान धोनी थोड़े गुस्सैल अंदाज में उन्हें ऑटोग्राफ देते हुए नजर आते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी भी महेंद्र सिंह धोनी के साथ ऑटोग्राफ लेते हुए नजर आए। मुकाबला जीतने के बाद पहली बार महेंद्र सिंह धोनी के इमोशन देखने को मिले हैं।

New WAP

google news follow button

Leave a Comment