पापा की टीम की जीत के लिए भगवान से दुआ मांगती नजर आई बेटी जीवा, तस्वीर हो रही वायरल

Follow Us
Share on

Ziva dhoni Viral Photo: सोमवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL का फाइनल मुकाबला गुजरात और चेन्नई के बीच में खेला गया जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात में चेन्नई को 215 रनों का लक्ष्य दिया था पानी गिरने के बाद 15 ओवर में चेन्नई को 171 रन बनाने थे। जो कि उन्होंने काफी रोमांचक तरीके से बनाएं। आखिरी दो गेंदों पर 10 रन चाहिए थे।

New WAP

सर रविंद्र जडेजा ने एक छक्का और एक चौका मारकर चेन्नई सुपर किंग को पांचवीं बार विजय बनाया। मैच जीतने के बाद हर तरफ सीएसके सीएसके की गूंज पूरे मैदान में गूंज रही थी। लेकिन इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा और पत्नी साक्षी भी महेंद्र सिंह धोनी के साथ मैदान में IPL जीत की खुशी को सेलिब्रेट करती हुई दिखाई दी।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जबर्दस्त तरीके से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी मैच जीतने के बाद दाखिल ज्यादा इमोशनल हो जाते हैं और रविंदर जडेजा को अपनी गोदी में उठा लेते हैं और कुछ देर बाद महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी और उनकी बेटी जीवा मैदान में आती है और अपने पापा को गले लगा लेती है।

New WAP

इस दौरान का वीडियो भी काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि, IPL के हर मैच में साक्षी धोनी और जीवा को देखा गया है। मैच जीतने के बाद हर बार बेटी जीवा पापा को गले लगाती हुई दिखाई दी है बता देती। गौरतलब है कि मैदान में सभी पीले रंग की जीत पर खुशी मनाते हुए नजर आए गुजरात के मैदान में सबसे ज्यादा सपोर्टर एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी की टीम के दिखाइ दिए।

पापा धोनी की टीम जीतने के बाद जीवा इमोशनल होती हुई नजर आई। इतना ही नहीं मैच के दौरान की भी एक तस्वीर जीवा की सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से जीवा हर एक रोमांचक मोड़ पर भगवान से हाथ जोड़कर प्रार्थना करती हुई नजर आ रही है। जीवा और धोनी की जोड़ी काफी चर्चाओं में रहती है। IPL में दोनों बाप बेटे की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया गया है।


Share on