डॉक्टर ने गोबर से लिपी हुई SUV से किया बेटी को विदा, वजह जानकर आप भी कहेंगे वाह-वाह

Follow Us
Share on

आपने शादी में नई दुल्हन को फूलों से सजी कार में जरूर देखा होगा लेकिन क्या कभी गोबर के लेप से लगी गाड़ी में दुल्हन को आते देखा है? निश्चित तौर पर आपका जवाब होगा नहीं और आप कहेंगे कि भला महंगी SUV गाड़ी पर कोई गोबर का लेप क्यों लगा कर बेटी को विदा करेगा? हम आपको बता दें कि यह बिल्कुल सच है और ऐसा हुआ है महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में। जहां एक डॉक्टर ने गोबर के लेप से SUV गाड़ी में बिठा कर अपनी लाडली बेटी को विदा किया।

New WAP

डॉक्टर नवनाथ दुधाल जो पेशे से डॉक्टर और वैज्ञानिक है। इन्होंने मुंबई रिसर्च अस्पताल में वर्षों तक काम किया है। अस्पताल से रिटायर होने के बाद जब डॉक्टर नवनाथ दुधाल समाजसेवी राजीव दीक्षित से प्रेरित हुए और उन्होंने उस्मानाबाद में गुरुकुल गोशाला शुरू की और गाय के गोबर पर रिसर्च करने लगे। इसी दौरान उन्हें पता चला कि गाय के गोबर से बाहरी तापमान को कम किया जा सकता है। इसी वजह से उन्होंने SUV गाड़ी पर गोबर का लेप लगवा दिया। साल 2019 के मई महीने में जब पूरे देश में भीषण गर्मी पड़ रही थी उन्हें खुद को ठंडा महसूस करने के लिए अपनी SUV गाड़ी के AC को बार-बार तेज करना पड़ता था, लेकिन फिर भी गर्मी लगती थी।

उन्होंने अपने इस फैसले को लेकर बताया कि उनकी गाड़ी में लेप लगाने के लिए 30 किलो गोबर का इस्तेमाल किया गया। डॉक्टर नवनाथ दुधाल ले बताया कि गाड़ी पर गोबर का लेप लगाने के बाद उसे धोना नहीं पड़ता है। जिससे प्रतिदिन के हिसाब से 20 लीटर पानी की बचत होती है। इससे महीने में 600 लीटर पानी बचाया जा सकता है। डॉक्टर नवनाथ दुधाल का दावा है कि गोबर लगाने के बाद गर्मी के दिनों में गाड़ी का तापमान कम करने के लिए AC का प्रयोग ज्यादा नहीं करना पड़ा। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि गोबर के लेप से गर्मी के दिनों में गाड़ी जल्दी ठंडी होती है और जाड़े के दिनों में गाड़ी में ठंड भी कम लगती है। गाड़ी पर गोबर के लेप के अलावा डॉ नवनाथ दुधाल ने बताया कि उन्होंने अपने मोबाइल कवर पर भी गोबर का लेप चढ़ाया है। यहां तक कि उन्होंने गाड़ी में गोबर से बना गणपति भी रखा है। डॉक्टर नवनाथ दुधाल का दावा है कि गोबर के लेप से मोबाइल के रेडिएशन से बचा जा सकता है और गाड़ी में सकारात्मक उर्जा जाती है।


Share on