12th Fail Mirzapur Connection : मिर्जापुर के वजह से 12th Fail बना पाया आईपीएस, फैंस ने जोड़ा ऐसा कनेक्शन लोग हो गए हैरान

Follow Us
Share on

12th Fail Mirzapur Connection : विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12th फेल ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। यह फिल्म मनोज कुमार शर्मा के किरदार पर बना है जिसका एक्टिंग विक्रांत मैसी के द्वारा किया गया है। विक्रांत के एक्टिंग ने सबका दिल जीत लिया है वही श्रद्धा जोशी का किरदार निभाने वाली मेधा शंकर की भी लोगों ने जमकर तारीफ की।

New WAP

निकल कर आया 12th Fail Mirzapur Connection

सिनेमा हॉल से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह इस फिल्म का खूब चर्चा हो रहा है। इसी के बीच सोशल मीडिया यूजर ने 12th फैल फिल्म की सफलता का कनेक्शन विक्रांत की वेब सीरीज मिर्जापुर से जोड़ा है। उन्होंने वीडियो ट्वीट करके दोनों का कनेक्शन बताया है।

दरअसल सोशल मीडिया यूजर ने 12th फेल में आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की भूमिका निभाने वाले विक्रांत मैसी की सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा की फिल्म में विक्रांत की सफलता के पीछे का असली कारण मिर्जापुर के दो दृश्य वाला एक वीडियो है। जिसमें दिखाया गया है कि छात्रों को राजनीति से दूर रहना चाहिए और पढ़ाई लिखाई पर ध्यान दो इस बनो देश को संभालो।

सोशल मीडिया यूजर के वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस पर अभी 5000 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। मनोज कुमार शर्मा के संघर्ष पर बनी यह फिल्म लोगों को बहुत पसंद आ रही है और इस फिल्म की प्रेम कहानी ने लोगों का दिल छू लिया है।

New WAP

यह भी पढ़ें : 21 साल की लड़की अपनी हिम्मत से कमा रही 84 लाख सालाना, मिलती है एक साल में 4 महीने की छुट्टी भी

मनोज कुमार शर्मा के ऊपर बनी इस फिल्म को देस ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किया जा रहा है। मनोज कुमार शर्मा के संघर्ष की कहानी सबके दिलों को छू गई है और लोग इस फिल्म को कई बार देख रहे हैं। इस शानदार फिल्म की कहानी और डायलॉग सब खूब पसंद आ रहे हैं। श्रद्धा जोशी और मनोज कुमार शर्मा के लव स्टोरी को भी बेहद पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म सबको अपना दीवाना बना लिया है।


Share on