बॉलीवुड दबंग खान सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा के दादाजी ने 94 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आयुष शर्मा ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस बात की जानकारी साझा भी की है और अपने दादाजी को याद करते हुए भावुक नोट भी लिखा है आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उनके दादाजी का नाम पंडित सुख राम शर्मा था। जो जाने माने राजनेता भी थे।

खबरों की मानें तो उन्हें ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांसे ली आयुष शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की जानकारी दी साथ ही काफी भावुक नोट लिखकर अपने दादाजी को याद किया। पंडित सुख राम शर्मा राजनीति में काफी बड़ा नाम रखते थे। उन्होंने साल 1993 से 1996 तक कम्युनिकेशन के यूनियन मिनिस्टर का पद संभाला था।

सलमान खान के जीजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दादाजी के लिए काफी इमोशन से भरा नोट लिखा जिसमें इस बात को स्पष्ट किया है कि वह अपने दादाजी से कितना प्यार करते थे। उन्होंने कहा कि मुझे पता है आप हमेशा मेरे साथ रहोगे और आपका मार्गदर्शन और आशीर्वाद मुझे मिलता रहेगा। खबरों की मानें तो उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में 7 तारीख को भर्ती करवाया था।

इतना ही नहीं उनके स्वास्थ्य को लेकर पहले भी कई तरह की गलत खबरें वायरल हो गई थी। जिन्हें रोकने के लिए खुद आयुष शर्मा ने सभी से अपील करते हुए कहा था कि वह खुद अपने दादाजी की अपडेट अपने सोशल मीडिया अकाउंट से देंगे। लेकिन इस तरह की गलत खबरों को कृपया करके ना चलाएं। अब उन्होंने निधन की खबर उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट है सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

वहीं अब उनके दादाजी के शरीर को हिमाचल प्रदेश के मंडी ले जाया जाएगा जहां उनके चाहने वाले उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। इस बात की जानकारी आयुष के भाई आश्रे शर्मा द्वारा दी गई है। उन्होंने भी अपने फेसबुक अकाउंट से अपने दादाजी को अंतिम विदाई दी और दिल से याद किया बता दें कि उनके दादाजी पंडित सुखराम शर्मा जी पांच बार असेंबली के चुनाव भी जीत चुके हैं। आई शर्मा के परिवार के काफी सदस्य राजनीति से जुड़े हुए हैं।