बिग बॉस 15 विजेता तेजस्वी प्रकाश आज अपनी हर अदाओं के लिए चर्चाओं का विषय बनी रहती हैं। उन्हें काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। तेजस्वी प्रकाश सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें काफी ज्यादा पसंद भी किया जाता हैं। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद से ही अदाकारा अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ मे समय व्यतीत करती हुई नजर आती है। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है।

बता दें कि दोनों बिग बॉस के दौरान साथ में नजर आए थे। इसके बाद से ही लगातार दोनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। बता दें कि तेजस्वी प्रकाश आज एकता कपूर के सीरियल नागिन में भी नजर आती है। अदाकारा आज टीवी इंडस्ट्री की काफी फेमस एक्ट्रेस है। लेकिन वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुखियों में बनी रहती हैं। हाल ही में तेजस्वी प्रकाश ने अपना एक पुराना किस्सा बयां करके सभी को चौका दिया था।
वहीं अब तेजस्वी प्रकाश की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जिसमें उनके हाथों में महेंदी लगी हुई दिखाई दे रही हैं। यह तस्वीर सामने आने के बाद से ही उनकी शादी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। बता दें कि दोनों के चाहने वाले अब दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं इस बीच वायरल हो रही तस्वीर ने सभी की बेचैनी को बड़ा दिया है। यह तस्वीर खूब वायरल हो रही हैं।