31 C
Mumbai
Friday, March 24, 2023
spot_img

उर्फी जावेद का बड़ा खुलासा, कहा पैसों के लिए पहले रोल में ही भूल गई थी मर्यादा, अब होता है पछतावा

टीवी इंडस्ट्री से लोगों के बीच में बड़ी पहचान बनाने वाली अदाकारा उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर कदम रखने के बाद से ही हमेशा चर्चाओं का विषय रही है कभी वह अपने कटे फटे कपड़ों के लिए लोगों के बीच में सुर्खियां बटोर थी रहती है। तो कभी अपनी बेबाकी और हॉट अदाओं के लिए आज उर्फी जावेद को उनके हर एक अंदाज के लिए काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस बात का अंदाजा उनके सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से ही लगाया जा सकता है।

New WAP

आज अपनी हर अदाओं के लिए लोगों को बीच में काफी पसंद की जाने वाली उर्फी जावेद के लिए यहां तक पहुंचना इतना आसान कभी नहीं था। उन्होंने काफी संघर्षों का सामना किया है। उर्फी जावेद समय-समय पर अपनी जीवन से जुड़ी कई जानकारियां इंटरव्यू के माध्यम से साझा करती रहती है। हाल ही में उन्होंने MissMalini को दिए इंटरव्यू में अपनी पहली सैलरी और अपनी जर्नी के बारे में जानकारी साझा की है।

इंटरव्यू के दौरान उर्फी जावेद ने बताया कि उन्हें 2500 रुपये कमाने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती थी। उर्फी ने इस बात का भी खुलासा किया है कि वे ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है 12वीं पास करने के बाद उन्होंने बहुत कम समय ही कॉलेज को दिया। लेकिन वह अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए कॉलेज से बंक मारकर ऑडिशन देने जाया करती थी। उर्फी ने आगे बताया कि पैसों की तंगी के चलते उन्होंने किस हद तक जाने के लिए मजबूर होना पड़ा उन्होंने छोटे-मोटे रोल किए।

New WAP

उर्फी ने अपनी पहली कमाई और पहले रोल के बारे में जानकारी देते हुए। बताया कि उन्होंने शुरुआत में ही ऐसा रोल दिया गया। जिसके बारे में सोच कर उन्हें आज भी पछतावा होता है। उन्होंने अपने पहले रोल के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें डायरेक्टर ने कहा था कि जैसे ही उन्हें लड़का दिखेगा उन्हें उसके ऊपर चढ़ जाना है।ऐसे में खुद का खर्चा चलाना और पैसों की तंगी के चलते उन्होंने सब कुछ दांव पर लगा दिया। अदाकारा ने कहा कि उस समय उनके आगे कुछ भी नहीं था सिर्फ उन्हें पैसे की जरूरत थी इसलिए उन्होंने बहुत से छोटे-मोटे रोल किए थे।

Stay Connected

273,096FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow
Follow Us on Google Newsspot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!