इंटरटेनमेंट दुनिया से जुड़े कलाकार समय-समय पर अपने जीवन से जुड़ी कई जानकारियां चाहने वालों के साथ में साझा करना पसंद करते हैं। इस दौरान बहुत सी ऐसी जानकारी भी कलाकारों के चाहने वालों के बीच में आ जाती है। जिनसे वे अवगत कभी नहीं हुए थे। आज हम इस आर्टिकल में आपको ऐसी ही जानकारी देने जा रहे हैं। जिसके बारे में शायद या पहले जानते हो।

दरअसल, आप मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक को अच्छे से जानते ही होंगे जो अपनी दमदार कॉमेडी के साथ अपनी एक टीम के लिए पहचाने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं उनका नाम उनकी मां ने अभिषेक बच्चन के नाम को देख कर ही रखा था इस बात की जानकारी खुद कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक दे चुके हैं। उन्होंने यह बात भी बताई कि उनकी मां बच्चन परिवार और खुद अमिताभ बच्चन को काफी ज्यादा पसंद करती थी। इस वजह से उन्होंने उनके बेटे के नाम पर ही अपने बेटे एनी मेरा नाम रखा था।

बता दें कि कृष्णा अभिषेक मनीष पॉल के पॉडकास्ट का हिस्सा बने थे। जब उन्होंने अपने नाम को लेकर कई तरह की राज खोलें थे। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि उनकी मां ने किस तरह से नेता बच्चन के बेटे के नाम पर उनका नाम रख दिया लेकिन बाद में उन्हें अपने नाम को बदलकर कृष्णा अभिषेक करना पड़ा था। अभिषेक बच्चन और कृष्णा अभिषेक फिल्म में भी साथ में काम कर चुके हैं।
अपने नाम के बारे में जानकारी साझा करते हुए कृष्णा अभिषेक ने बताया कि जो भी काफी ज्यादा पॉपुलर होते चले गए इसके बाद भी जब सोशल मीडिया पर अपना नाम सर्च करते थे। तो सबसे पहले अभिषेक बच्चन का नाम सामने आ जाया करता था। उनकी तस्वीरें भी सामने आया करती थी ऐसे में उन्होंने अपने नाम को बदलकर कृष्णा अभिषेक रखना ही सही समझा।

इसके बाद से ही अपने नाम को कृष्णा अभिषेक के नाम से ही चला रहे हैं। अपने नाम को लेकर पहले कृष्णा अभिषेक इतना ज्यादा नहीं सोचा करते थे लेकिन जब इंडस्ट्री में पॉपुलर हो गए इसके बाद भी उनसे कहा जाता था कि आपसे पहले भी अभिषेक नाम काफी ज्यादा पॉपुलर है ऐसे में उन्होंने अपना नाम बदलकर कृष्णा अभिषेक रखना सही समझा।
द कपिल शर्मा शो के मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कश्मीरा शाह शादी की है जो हमेशा ही अपनी बोल्ड अदाओं के लिए सोशल मीडिया पर छाई हुई रहती है। आज दोनों दो जुड़वा बच्चों के माता-पिता हैं। दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा पॉपुलर है कृष्णा की बात की जाए तो उन्होंने कपिल शर्मा के साथ कॉमेडी के क्षेत्र में बड़ा नाम कमाया वह आज मशहूर कॉमेडियन की गिनती में गिने जाते हैं।